फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mud was thrown on the road, traffic jam occurred throughout the day

Bhiwani News: मुख्य लाइन की लीकेज ठीक कराने के लिए गड्ढा खोदकर सड़क पर डाली मिट्टी, दिनभर लगा जाम

Wed, 01 Jan 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 01 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mud was thrown on the road, traffic jam occurred throughout the day
भिवानी। हांसी चौक से पटेल नगर पंचायत भवन की तरफ जाने वाले मार्ग पर 12 इंची पानी की पाइप का ज्वाइंट लीक होने से बुधवार को शहर की तीन बड़ी कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। लीकेज ठीक कराने को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सड़क किनारे खोदाई करा दी। इसकी मिट्टी भी सड़क पर डाल दी।
विज्ञापन

इसकी वजह से दिनभर पटेल नगर से पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर दिनभर जाम की स्थिति बनी। लीकेज की वजह से वीरवार को भी शहर के विजय नगर, पटेल नगर और पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में पुरानी लाइनों के अंदर पानी का प्रेशर बढ़ने से लाइनें अचानक ही फट रही हैं। हांसी चौक पर पटेल नगर मार्ग पर 12 इंची पेयजल लाइन का एक ज्वाइंट लीक हो गया। इसकी वजह से पहले तो कई दिनों तक सड़क पर व्यर्थ में ही स्वच्छ पानी बहता रहा। इसके बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने बुधवार को लीकेज ठीक कराने के लिए गहरा गड्ढा खोद दिया और मिट्टी भी सड़क पर डाल दी। इसके बाद लीकेज का पानी गड्ढे से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे चिकनी मिट्टी की वजह से सड़क पर फिसलन भी बनी रही। वहीं वाहनों का भी जाम लगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और लीकेज को वीरवार तक ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बुधवार को भी विजय नगर, पटेल नगर और पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि लीकेज के कारण टेल तक लगने वाले घरों तक पानी सप्ताह भर से नहीं पहुंच रहा है।


पटेल नगर मार्ग पर 12 इंची पेयजल लाइन की लीकेज को वीरवार तक ठीक करा दिया जाएगा। लाइन में ज्वाइंट की जगह से लीकेज बनी है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। वीरवार को विजय नगर, पटेल नगर और पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। - ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed