फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MP Dharmaveer Singh said - There is a revolutionary change in rural development and employment, VB Ji Ram Ji

Bhiwani News: सांसद धर्मबीर सिंह बोले- ग्रामीण विकास और रोजगार में क्रांतिकारी बदलाव है वीबी जी राम जी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
MP Dharmaveer Singh said - There is a revolutionary change in rural development and employment, VB Ji Ram Ji
​भिवानी में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते सांसद धर्मबीर सिंह। पार्टी
भिवानी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वीबी जी राम जी (विकसित भारत–रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण) को ग्रामीण विकास और रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव बताते हुए सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि यह योजना गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वरोजगार और आजीविका के साधन पहुंचाने का मजबूत माध्यम है। योजना को धरातल पर उतारने और इसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने की। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई जी राम जी योजना ग्रामीण भारत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किए बिना विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता और जी राम जी योजना इसी दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस मिशन का वाहक बनेगा और योजना की जानकारी हर गांव व हर जरूरतमंद तक पहुंचाई जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योराण, नंदराम धानिया, ठाकुर विक्रम सिंह, मीना परमार, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल और जिला उपाध्यक्ष राजेश जांगड़ा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed