फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MP Dharambir Singh listened to the problems of villagers in Jan Samvad program

Bhiwani News: सांसद धर्मबीर सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Mon, 16 Oct 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
MP Dharambir Singh listened to the problems of villagers in Jan Samvad program
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान करने के अ​धिकारियों को ​निर्देश द
कैरू/जूई।
विज्ञापन

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि बिजली और पानी जीवन की उन मूलभूत सुविधाओं में से एक है, जिन पर जीवन निर्भर है। ग्रामीणों की बिजली-पानी की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करवाया जाएगा। जनसंख्या के आधार पर गांवों में विकास कार्यों के लिए राशि दी जा रही है। गांव के अन्य कार्यों के साथ-साथ शिवधाम में बिजली-पानी, पक्के रास्ते का निर्माण विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह सोमवार को तोशाम क्षेत्र के गांव जीतवानबास, लेघा भानान, लेघां हेतवान व प्यारे की ढाणी और हेतमपुरा में जनसंवाद कार्यक्रमों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की बिजली, पेयजल, सिंचाई, गली निर्माण, खेल परिसर, ई-लाईब्रेरी निर्माण, जिम निर्माण, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड व पेंशन संबंधित समस्याओं को सुना। उन्होंने विशेषकर परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड और पेंशन से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की इन समस्याओं का समाधान तुरंत प्रभाव से किया जाए। लोगों को अनावश्यक रूप से चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जिन गांवों में बिजली से संबंधित अधिक समस्याएं हैं वे लिखित में उनको दे ताकि वहां पर कैंप लगवाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया जा सकें। उन्होंने कहा कि गांव जीतवानबास में शीघ्र ही बिजली निगम द्वारा एक कैंप लगवाया जाएगा, जिसमें आसपास के क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, एक्सइन संजय रंगा, एसडीओ अतुल रंगा, एसडीओ नरेंद्र सिवाच, एसडीओ राजेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांसद धर्मबीर सिंह आज पांच गांव में करेंगे जनसंवाद

सांसद धर्मबीर सिंह जनसंवाद कार्यक्रम के तहत 17 अक्तूबर को तोशाम विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों का दौरा करके ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। सांसद 9 बजे कुसुंभी, 10 बजे केहरपुरा, 11 बजे टिटानी, 12 बजे जुई और 2 बजे गांव पोकरवास में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed