{"_id":"6734de0a23e4ac58a2080938","slug":"mou-signed-between-vaishya-mahavidyalaya-and-times-group-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-125658-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वैश्य महाविद्यालय और टाइम्स ग्रुप के बीच हुआ एमओयू साइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वैश्य महाविद्यालय और टाइम्स ग्रुप के बीच हुआ एमओयू साइन
Wed, 13 Nov 2024 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
वैश्य महाविद्यालय में टाइम्स ग्रुप के बीच हुआ (एमओयू) साइन।
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल की ओर से टाइम्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में वैश्य महाविद्यालय और टाइम्स ग्रुप के बीच एमओयू साइन किया गया।
इसके तहत दोनों संस्थान मिलकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं कॅरिअर के मार्गदर्शन के लिए एकजुटता से काम करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. प्रोमिला सुहाग, टाइम्स ग्रुप के काउंसलर सूर्यांश एवं आशुतोष शुक्ला द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि यह समझौता संस्थान के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा इससे विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
प्लेसमेंट सेल संयोजक डॉ. प्रोमिला सुहाग ने कहा कि इस समझौते के तहत टाइम्स ग्रुप द्वारा शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करना तथा उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना शामिल है। टाइम्स ग्रुप के काउंसलर आशुतोष शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि कॉर्पोरेट में जीवन स्थापित होना कभी इतना आसान नहीं रहा। टाइम्स प्रो एप 7 प्लस निशुल्क नौकरी की तैयारी टूल के साथ मुफ्त और सशुल्क उद्योग-तैयार पाठ्यक्रमों के साथ विद्यार्थियों करियर के लिए शीर्ष विकल्प बनाता है। कार्यक्रम में प्राध्यापक आनंद गर्ग, डॉ. विष्णुकांत, रितेश गोयल, डॉ. सतबीर, पूजा राठी उपस्थित रहें।