फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mother and daughter died by swallowing poison in Bhiwani, both had gone to feed fish in Jui Canal

Bhiwani: मां बेटी की जहर निगलने से हुई मौत, जूई नहर में मछलियों को दाना डालने गई थी दोनों

Wed, 22 Nov 2023 12:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Nov 2023 12:08 PM IST
सार

भिवानी के आजाद नगर टिब्बा बस्ती निवासी 45 वर्षीय कुसुम देवी अपनी 19 साल की बेटी बबीता के साथ तोशाम बाईपास स्थित जूई नहर पर जहरीला पदार्थ निगलने के बाद मंगलवार शाम को बेसुध हालत में राहगीरों को पड़ी मिली थी। उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Mother and daughter died by swallowing poison in Bhiwani, both had gone to feed fish in Jui Canal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिवानी में तोशाम बाईपास जूई नहर के समीप मछलियों को दाना डालने गई मां बेटी की जहर निगलने से मौत हो गई। दोनों को बेसुध हालत में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के बेटे के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की हैं वहीं महिला मानसिक परेशानी के दौर से गुजर रही थी। इसी वजह से उसने ये कदम उठाया है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
शहर के आजाद नगर टिब्बा बस्ती निवासी 45 वर्षीय कुसुम देवी अपनी 19 साल की बेटी बबीता के साथ तोशाम बाईपास स्थित जूई नहर पर जहरीला पदार्थ निगलने के बाद मंगलवार शाम को बेसुध हालत में राहगीरों को पड़ी मिली थी। उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं लड़की ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक महिला के बेटे दीपक ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसकी माता मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। इसी वजह से उसने ये कदम उठाया। उसकी मां और बहन मंगलवार दोपहर को घर से मछलियों को आटा डालने निकली थी, मगर देर शाम तक नहीं लौटी। सदर पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed