फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Morning fog, relief from sunshine during the day, rain expected from 25th

Bhiwani News: सुबह धुंध, दिन में धूप से मिली राहत, 25 से बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Morning fog, relief from sunshine during the day, rain expected from 25th
मंगलवार सुबह के समय छाई धुंध में  गांव बलियाली से गांव दांग खुर्द की तरफ जाती स्कूल बस। 
भिवानी। जिले में लगातार तीसरे दिन सुबह धुंध छाई रही जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर धूप खिलने से शीतलहर के प्रभाव में भी आंशिक सुधार दर्ज किया गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 25 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से राज्य में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 21 जनवरी को राज्य में आंशिक बादल छाए रहने तथा उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 से 24 जनवरी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

डॉ. खीचड़ के अनुसार 24 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिससे 25 जनवरी से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस अवधि में हवाओं की दिशा में बदलाव रहेगा रात्रि तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है जबकि दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने तथा अलसुबह व देर रात कुछ स्थानों पर धुंध छाए रहने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed