फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   More than one lakh wheat bags were lying in the market, only 50 thousand bags were lifted

Bhiwani News: मंडी में एक लाख से अधिक गेहूं के कट्टे पड़े, उठान सिर्फ 50 हजार कट्टों का हुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh wheat bags were lying in the market, only 50 thousand bags were lifted
भिवानी। मौसम का मिजाज दो दिन अब और बिगड़ेगा। इसी को लेकर मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़े लाखों कट्टों की सुरक्षा को लेकर भी प्रबंध पुख्ता नहीं है। अकेले भिवानी मंडी में एक लाख से अधिक गेहूं के कट्टे पड़े हैं, जबकि उठान सिर्फ 50 हजार कट्टों का हुआ है। अब तक भिवानी मंडी में करीब डेढ़ लाख कट्टे गेहूं खरीद हो चुका है।
विज्ञापन

भिवानी मंडी में गेहूं की आवक तेज होने के साथ ही सरकारी खरीद भी बढ़ी है, मगर उठान काफी ढीला चल रहा है। खरीद एजेंसी के अधिकारी भी खुद उठान को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं हालांकि दो दिन मौसम फिर बिगड़ने की संभावना के चलते अधिकारियों ने भी उठान में तेजी लाने के निर्देश ढुलाई ठेकेदारों को दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भिवानी मंडी में दस हजार कट्टे गेहूं की खरीद हुई है। इसी के साथ चारा मंडी में भी सरसों की आवक हो रही है वहीं हैफेड द्वारा सरसों की खरीद कराई जा रही है। चारा मंडी में हजारों कट्टे सरसों खुले आसमान के नीचे हैं। अगर बारिश हुई तो खरीद हुई सरसों भी बारिश में भीग जाएगी। जिसके बचाव के लिए सिर्फ तिरपाल ही हैं, ये भी तेज हवा में ज्यादा देर नहीं टिक पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी मंडी में गेहूं की खरीद नियमित रूप से चल रही है। खरीद के साथ ही उठान भी तेजी से कराया जा रहा है। दो दिन मौसम बिगड़ने की आशंका है। इस दौरान किसान भी कम ही गेहूं लेकर आएंगे। वहीं जो गेहूं खरीद हो चुका है, उसका जल्दी से जल्दी मंडी से उठान सुनिश्चित कराया जा रहा है।
-मुकेश कुमार सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी।

तुलाई कांटा हुआ ठीक
एफसीआई का तुलाई काटा अब ठीक हो चुका है। जिसके बाद छोटी गाड़ियों की तुलाई इस कांटे पर होने लगी है। हालांकि एफसीआई ने दो प्राइवेट धर्मकांटों को अधिकृत किया हुआ है। जिस पर तुलाई के बाद ही गेहूं को गोदामों में लगाया जा रहा है। गोदामों में पहुंच रहे गेहूं की परखी से जांच भी कराई जा रही है। फिलहाल अधिकारी गेहूं की गुणवत्ता को लेकर काफी गंभीर हैं। अगर बारिश हुई तो फिर खरीद हो चुके गेहूं की गुणवत्ता पर भी इसका असर पड़ेगा।


ये रहेगा दो दिन मौसम का मिजाज
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह कृषि विश्व विद्यालय हिसार के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 22 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 18 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव आने और 19-20 अप्रैल को हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं छिटपुट बूंदाबांदी व कहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। राज्य में 21 व 22 अप्रैल को भी बीच-बीच में बादलवाई और हवाएं चलने के साथ मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है। 19 अप्रैल से दिन के तापमान में गिरावट और रात्रि तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस के बाद 23 अप्रैल से मौसम साफ व खुश्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed