फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   More than 300 people got arrested in Jail Bharo Andolan

Bhiwani News: संविधान विरोधी गतिविधियों के विरोध में जेल भरो आंदोलन में 300 से अधिक लोगों ने दी गिरफ्तारी

Wed, 09 Apr 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
More than 300 people got arrested in Jail Bharo Andolan
भिवानी में लघु सचिवालय के बाहर लोगों को गिरफ्तार करते पुलिस कर्मी।
भिवानी। केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों और बहुसंख्यक समाज के ऐतिहासिक व सांविधानिक अधिकारों की उपेक्षा के खिलाफ वामसेफ व भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के नेतृत्व में बुधवार को राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन हुआ। इसके तहत प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर लोगों ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष जताते हुए अपनी गिरफ्तारियां दीं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश दहिया के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वारा पर जेल भरो आंदोलन किया गया। इसके तहत करीब 300 लोगों ने ईवीएम के विरोध, जाति आधारित जनगणना के समर्थन, वक्फ बोर्ड के संबंध में बनाए गए कानून के विरोध, चर्चों पर हो रहे हमलों के विरोध, संविधान विरोधी गतिविधियों के विरोध, बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने वालों के विरोध में अपनी गिरफ्तारियां दी।
विज्ञापन

भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश दहिया व राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पास्टर ने कहा कि आज देश में किसान, मजदूर, व्यापारी, बेरोजगार युवा, कर्मचारी सहित हर वर्ग अपनी विभिन्न मांगों के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही, जिसका मुख्य कारण ईवीएम मशीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान की भाजपा सरकार ईवीएम मशीन में सेटिंग कर चुनाव जीतने का काम कर रही है। जबकि 8 अक्तूबर 2013 को सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि ईवीएम के जरिये पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। लेकिन इसके बावजूद भी सरकार ईवीएम को न हटाकर खुले आम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मतलब, लोगों का तंत्र यानि शासन तथा इसका मतलब जितनी जिसकी संख्या, उतनी उसकी हिस्सेदारी होनी चाहिए। लेकिन भाजपा ने लोकतंत्र को ही खत्म कर दिया तथा अब देश में तानाशाही शासन चल रहा है। इस अवसर पर सुरेंद्र भोला, बीरू राम, सुरेंद्र भोला, दौलतराम वर्मा, सज्जन सिंह, मा. जयकुमार, सतपाल थौमा, सतीश मेहरा, सोमबीर छपार, सुमित्रा सांगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed