फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   More than 100 elderly people of the district will undertake a free air pilgrimage from Delhi to Ujjain Mahakal.

Bhiwani News: जिले के 100 से अधिक बुजुर्ग करेंगे दिल्ली से उज्जैन महाकाल की निशुल्क हवाई तीर्थ यात्रा

Thu, 09 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 09 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
More than 100 elderly people of the district will undertake a free air pilgrimage from Delhi to Ujjain Mahakal.
सूर्या प्रताप।
भिवानी। जिले के 100 से अधिक बुजुर्ग 25 अक्तूबर को दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई जहाज के जरिये उज्जैन महाकाल धार्मिक यात्रा की निशुल्क उड़ान भरेंगे। इसके अलावा वातानुकूलित बसों से करीब 800 बुजुर्गों को चांग गांव से उज्जैन महाकाल की यात्रा कराई जाएगी। गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत चांग निवासी सूर्या प्रताप अब तक लगभग चार हजार बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवा चुके हैं।
विज्ञापन

सूर्या प्रताप ने बताया कि इस बार पांचवीं निशुल्क तीर्थ यात्रा आयोजित की जा रही है। हवाई सफर के लिए बुजुर्गों की टिकटें पहले ही बुक करवा दी गई हैं। इसके अलावा करीब 15 एसी बसें भी यात्रियों को उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए रवाना करेंगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए सूर्या यूथ ब्रिगेड के प्रधान मुकेश परमार के नेतृत्व में वालंटियर जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


एक करोड़ से बनाई लाईब्रेरी
सूर्या प्रताप ने चांग गांव में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से युवाओं और बेटियों के लिए निशुल्क लाइब्रेरी भी बनाई है। इस लाइब्रेरी में लगभग 70 बच्चे एक साथ पढ़ाई कर सकते हैं। विशेष कोचिंग के लिए गुरुग्राम और दिल्ली से अध्यापक हर सप्ताह लाइब्रेरी में कक्षाएं संचालित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार हजार बुजुर्गों को कराई निशुल्क तीर्थ यात्रा
सूर्या प्रताप अब तक सूर्या यूथ ब्रिगेड के माध्यम से चार हजार बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा करवा चुके हैं। उज्जैन यात्रा के बाद करीब पांच हजार से अधिक बुजुर्गों को हरिद्वार, मथुरा-वृंदावन, बालाजी, खाटूश्याम और अयोध्या जैसी धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। ये यात्राएं जाति भेदभाव के बिना 36 बिरादरी के बुजुर्गों के लिए आयोजित की जाती हैं।



हवाई सफर करने के लिए 60 साल से अधिक के बुजुर्गों का चयन किया गया है। ये बुजुर्ग दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई सफर कर उज्जैन पहुंचेंगे और हवाई सफर से ही वापस आएंगे। एयरपोर्ट तक इन्हें सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा। इसके अलावा 800 बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का उज्जैन महाकाल यात्रा के लिए पंजीकरण हो चुका है। ये सभी बसें चांग गांव से 25 अक्तूबर को रवाना होंगी। -सूर्या प्रताप, समाजसेवी, चांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed