फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Monkeys attack mobile shop owner; incident captured on CCTV

Bhiwani News: बंदरों ने मोबाइल दुकानदार पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Monkeys attack mobile shop owner; incident captured on CCTV
बंदर द्वारा काटे गए युवक का ईलाज करता चिकित्सक।
लोहारू। शहर में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। रविवार सुबह बंदरों के झुंड ने मोबाइल दुकानदार सचिन पर हमला कर दिया जिससे उसके हाथ में चोट आई। उसे उपचार के लिए लोहारू के उप नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार सचिन अपनी दुकान पर साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान वहां करीब 10 से 15 बंदरों का झुंड पहुंच गया। झुंड में शामिल दो बंदरों ने अचानक सचिन पर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ में चोट आई जबकि उसके साथी घबराकर जान बचाने के लिए वहां से भाग गए।
विज्ञापन


बस स्टैंड और पार्कों में भी घूमते हैं बंदरों के झुंड
स्थानीय निवासी प्रदीप, महेश और गौरीशंकर के अनुसार शहर के बस स्टैंड, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों के झुंड अक्सर घूमते रहते हैं। इन स्थानों पर आमजन, दुकानदारों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में बंदरों के हमले से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। लोगों ने आशंका जताई कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की अपील
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों के झुंड के कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का गंभीरता से समाधान करने की अपील की ताकि दुकानदारों, राहगीरों और अन्य नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।



बंदरों को पकड़वाने के लिए नगरपालिका की ओर से प्रक्रिया चलाई जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बंदरों के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। - तेजपाल तंवर, सचिव, नगरपालिका लोहारू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed