फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Monkey holding court would approach the grain market trader

बंदर नहीं पकड़े तो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे अनाज मंडी व्यापारी

Sat, 23 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sat, 23 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Monkey holding court would approach the grain market trader
भिवानी। अनाज मंडी से बंदर पकड़वाने का नप के इंकार के बाद अब व्यापारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने बैठक कर चेतावनी दी है कि 15 दिन में बंदर नहीं पकड़वाये तो हाउस टैक्स रिफंड का दावा किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने अनाज मंडी को मार्केटिंग बोर्ड के तहत बताते हुए यहां से बंदर पकड़वाने से इंकार कर दिया है। नप अधिकारियों का कहना है कि केवल नप के क्षेत्र से ही बंदर पकड़े जाएंगे। उधर अनाज मंडी में बंदरों की भरमार है। लोग परेशान है। इसी समस्या पर अनाज मंडी व्यापारियों ने शुक्रवार को बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 दिन में बंदर नहीं पकड़े गए तो भरे गए हाउस टैक्स को रिफंड करवाने के लिए कोर्ट में दावा किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि वे यहां बिजली बिल, हाउस टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करते है, ऐसे में नगर परिषद उन्हें बंदरों की समस्या से निजात दिलाने से इंकार कर नहीं कर सकती। ऐसे में अब नगर परिषद बंदर पकड़ने से इंकार करता है तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बैठक में व्यापारी नेता विष्णु केडिया, हरिकृष्ण सांवरिया, बालकिशन सावडिया, शिवनारायण, प्रहलाद राय, गुगन राम, गोविंद राम, मनोज कुमार, विजय, हनुमान प्रसाद, रामनिवास  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विकास नगर से पकड़े 22 बंदर
उधर विकास नगर में पिछले दो दिनों से बंदर पकड़ने का अभियान चल रहा है। पिछले दो दिनों में ठेकेदार के कारिंदे 52 बंदरे पकड़े जा चुके है। विकास नगर के नजदीक ही सब्जी मंडी है। इस कारण यहां बंदरों की भरमार है। ये बंदर विकास नगर कॉलोनी वासियों के लिए परेशानी बने है। कपड़े फाड़ देना, सामान उठा ले जाना, बच्चों, महिलाओं को काट लेना लगभग हर रोज की कहानी है। नगर परिषद ने लोगों की समस्या को देखते हुए शहर से बंदर पकड़े का ठेका दिया है। ठेकेदार के कारिंदों ने विकास नगर में लगातार दूसरे दिन अभियान चलाया। पहले दिन जहां करीब 30 बंदर पकड़े गए थे, दूसरे दिन करीब 22 बंदर पकड़े गए। विकास नगर नागरिक सभा के अध्यक्ष डॉ. आरबी गोयल ने बताया कि बंदर उनके लिए परेशानी बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed