फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   monkey die, three drank people beating, case file

नई अनाज मंडी में तीन शराबियों ने लंगूर को पीट-पीट कर मार डाला

Sat, 31 Oct 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
monkey die, three drank people beating,  case file
अनाज मंडी में लंगूर की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। अनाज मंडी में शुक्रवार की रात इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। मंडी में बंदरों की रखवाली के लिए रखे गए लंगूर की शराब के नशे में तीन युवकों ने पीट-पीट कर बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

सिटी पुलिस थाना क्षेत्र की अनाज मंडी पुलिस चौकी में दी शिकायत में पालूवास रोड निवासी सुनील नाथ ने बताया कि पिछले पांच-छह सालों से वह लंगूर पाले हुए हैं। मंडी में बंदरों को भगाने के लिए व्यापारियों ने उसके लंगूर को लगा रखा है। शुक्रवार की रात को उनका लंगूर मंडी की शेड के पास बैठा हुआ था कि इसी दौरान पास में ही शराब पी रहे तीन युवकों ने उसके लंगूर को लाठियों से पीट-पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों को आसपास मंडी में मौजूद लोगों ने पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। लंगूर की हत्या से व्यापारियों में भी रोष बना हुआ है। वहीं दुर्लभ प्रजाति के बंदर की हत्या मामले में नई अनाज मंडी पुलिस ने भी तीन आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि पालुवास निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी काबू किया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंगूर को नीम के पेड़ से बाधा फिर पीटा
तीनों आरोपियों में से एक की ओर लंगूर ने घुड़की निकाली थी। जिससे तैश में आए युवक ने अपने साथियों के साथ शेड के पास बंधे लंगूर को वहां से खोल कुछ दूरी पर नीम के पेड़ से बांध दिया। वहां लंगूर को डंडों से पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed