फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Monkey catching campaign start in city.

नप ने बंदर पकड़ने की शुरू की मुहिम, पहले दिन पांच बंदर पकड़े

Sat, 13 Jun 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Monkey catching campaign start in city.
सामान्य अस्पताल से पकड़े बंदरों को देखते चेयरमैन रणसिंह यादव व उपप्रधान मामनचंद। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शहर में बंदर पकड़ने का नगर परिषद का अभियान शुरू हो गया। पहले दिन जिला सामान्य अस्पताल के नर्सिंग छात्रावास के पास सुनसान जगह पर लगाए गए पिंजरों में पहले दो और फिर तीन बंदर और घुस गए। ठेकेदार ने यहां से पहले दिन पांच बंदर ही पकड़े। मौके पर पहुंचे नप चेयरमैन ने बताया कि नगर परिषद ने प्रति बंदर 750 रुपये के हिसाब से शहर भर में दो हजार बंदरों को पकड़ने का टेंडर दिया है। शहर में करीब दस हजार बंदर हैं। नप अधिकारियों की मानें तो बंदर पकड़ने के टेंडर के बावजूद पूरे शहर को बंदर मुक्त कर पाना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

जिला सामान्य अस्पताल परिसर में शुक्रवार शाम को बंदर पकड़ने की मुहिम की शुरुआत नप चेयरमैन रणसिंह यादव व उपाध्यक्ष मामनचंद ने संयुक्त रूप से की। शहर में बंदर पकड़ने का ठेकेदार धनाना वासी कृष्ण ने अस्पताल परिसर में पिंजरे लगवाए। काफी समय से शहर बंदरों के आतंक से परेशान है। बंदर पकड़ने की योजना कई बार नप सदन में गूंजी। अब भी ठेका होने से पहले दो बार मामला खटाई में पड़ गया था, लेकिन तीसरी बार बंदर पकड़ने का ठेका हुआ। शहर के पॉश इलाका से लेकर स्लम एरिया सभी में बंदरों की टोलियां आतंक मचा रही हैं। कई बच्चों व महिलाओं को भी बंदर काटकर जख्मी कर चुके हैं। बंदरों से परेशान शहरवासी जिला प्रशासन और नप अधिकारियों को भी काफी शिकायतें कर चुके हैं।
विज्ञापन

ऐसे दे सकते हैं सूचना
शहर के किसी भी इलाके में बंदरों से परेशान कॉलोनी के लोग नगर परिषद के समक्ष लिखित शिकायत दे सकते हैं। इस शिकायत में कॉलोनी जहां बंदर ज्यादा हैं, उसका विवरण भी देना होगा। इसी तरह 7015910873 नंबर पर भी बंदर पकड़वाने की जानकारी दी जा सकती है। नप अधिकारियों को भी बंदर पकड़ने या फिर वार्ड के पार्षद से भी शहरवासी बंदर पकड़वाने की सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बंदर पकड़ने की शुरुआत कर दी गई है। संभावित इलाकों में बंदर पकड़े जाएंगे, जहां जहां से सूचनाएं व शिकायतें मिलेंगी वहां पर बंदर पकड़े जाएंगे। शहरवासियों की मांग पर नगर परिषद ने बंदर पकड़ने का ठेका दिया है।

- रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।
बंदर पकड़ने के लिए पहले नगर परिषद के समक्ष शिकायत करनी होगी, उसी के बाद टीम नप अधिकारियों के निर्देश पर उस इलाके में पहुंचकर बंदर पकड़ेगी। पहले दिन जिला सामान्य अस्पताल परिसर में बंदर पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं।
- कृष्ण कुमार, ठेकेदार बंदर पकड़ो टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed