{"_id":"680e6b537682a82a40075e62","slug":"monkey-bites-child-townspeople-troubled-by-uproar-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133340-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बंदर ने बच्चे को काटा, उत्पात से कस्बावासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बंदर ने बच्चे को काटा, उत्पात से कस्बावासी परेशान
Sun, 27 Apr 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
बंदरों के हमले के बाद हाथ दिखाता घायल गुरमीत।
बवानीखेड़ा। कस्बे में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। बंदर प्रतिदिन किसी न किसी को निशाना बना लेते हैं। रविवार को भी बाबा कमाल मंदिर के पास गुरमीत को बंदरों ने अपना निशाना बनाते हुए शरीर के अनेक हिस्सों पर काटा। इससे वह बच्चा खून से लथपथ हो गया। बच्चे को आसपास के लोगों की ओर से सामान्य अस्पताल ले जाया गया।
जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया व बच्चे को अनेक टांके आए। लोगों में मंजीत, रोढ़ी, रोहित, सुमित, महाबीर, ईशु आदि ने बताया कि काफी समय पहले प्रशासन की ओर से बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया था। इसके बावजूद इनकी संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। घरों से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने प्रशासन से इनके समाधान की बात कही। वहीं नगर पालिका प्रधान सुंदर अत्री ने बताया कि इस पर रणनीति बनाकर बंदरों को शहर से बाहर भेजने का कार्य किया जाएगा।