फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   mobile shop caught fire, four lakh phones destroyed

मोबाइल शॉप में लगी आग, चार लाख के मोबाइल फोन हुए नष्ट

Fri, 24 Jul 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
mobile shop caught fire, four lakh phones destroyed
रोहतक गेट राजपूत धर्मशाला के समीप एक मोबाइल शॉप में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर से धुआं उठता हुआ देख आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया और आननफानन में आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग व आग बुझाने के लिए फेंकी गई पानी की बौछारों से करीब चार लाख के मोबाइल फोन व अन्य सामान नष्ट हो गया। रोहतक गेट राजपूत धर्मशाला के समीप सरदाना मोबाइल हॉल सेल की दुकान के संचालक नवीन कुमार ने बताया कि सुबह करीब छह बजे के बीच दुकान के अंदर आग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर से धुआं उठ रहा था। आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर आग ज्यादा तेज थी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। नवीन कुमार ने बताया कि दुकान के अंदर रखी पानी की मोटर में तारों के शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। वहीं आग लगने से दुकान के अंदर करीब साढ़े तीन से चार लाख कीमत के मोबाइल फोन व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया वहीं आग से दुकान के अंदर फर्नीचर व अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed