फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mobile phone dealer attacked for Rs 50 lakh

Bhiwani News: 50 लाख के हिसाब के लिए मोबाइल फोन डीलर पर किया हमला

Wed, 09 Apr 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone dealer attacked for Rs 50 lakh
भिवानी। 50 लाख रुपये के हिसाब के लिए एक मोबाइल फोन डीलर पर हमले का आरोप लगा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत शहर पुलिस थाना में दी। जिस पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी रजत ने बताया कि वह मोबाइल फोन एक्सपोर्ट का काम करता है। उसका घर पर ही ऑफिस भी है। गत चार अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने मकान में था कि उसका भाई पीयूष ने उसे बुलाया।
विज्ञापन

उसके भाई ने उसे बताया कि नीचे गौरव आया हुआ है। करीब दस मिनट बाद वह ऑफिस में पहुंचा तो छह सात लोग बैठे हुए थे। इसमें वह पीयूष का साला गौरव को ही जनता था। दो मिनट बाद वह ऑफिस में बैठा तो एक व्यक्ति ने उससे कहा कि 50 लाख रुपये दो जीजा साला दोनों साथ काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने कहा कि अपना हिसाब पीयूष से करें और इसी दौरान गौरव ने चाकू से हमला कर दिया। उसके चेहरे और सिर पर चोटें आईं। सूए से भी उस पर हमला किया गया। इस बीच चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी वहां बीच बचाव के लिए पहुंची। उसे भी आरोपियों ने धक्का देकर गिरा दिया। बीच बचाव में पीयूष की पत्नी शीतल को भी चोटें आईं।

आरोपी उसके कार्यालय से लैपटॉप, मोबाइल भी ले गए। इसमें उनके बैंक लेनदेन का ओटीपी आता है। इसके अलावा कुछ रुपये भी आरोपी ले गए। आरोपियों ने सोची समझी साजिश के तहत आरोपियों ने हमला किया है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed