फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MLAs are showing their strength by holding constituency-wise rallies

Bhiwani News: अब विधानसभा क्षेत्रवार रैली कर ताकत दिखा रहे विधायक

Tue, 27 Aug 2024 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 Aug 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
MLAs are showing their strength by holding constituency-wise rallies
भिवानी। विधानसभा चुनावों के लिए नेताओं की सक्रियता जहां तेज हो गई है। मौजूदा विधायकों की परीक्षा की कसौटी भी अब होने लगी है। विधानसभा वार रैली में मौजूदा विधायक अपने इलाके में ताकत दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

भिवानी जिले के लोहारू और तोशाम विधानसभा के बाद अब 29 अगस्त को भिवानी विधानसभा में भी मुख्यमंत्री की रैली प्रस्तावित है। तीन बार से विधायक बनते आ रहे घनश्याम सर्राफ के लिए यह परीक्षा की घड़ी है। चुनावी दंगल में टिकट की घोषणा होने से पहले ही होड़ मची है। आलाकमान से नेता टिकट को लेकर जोड़तोड़ में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

भिवानी जिले में चार विधानसभा भिवानी, तोशाम, लोहारू और बवानीखेड़ा हैं। जिले की चार विधानसभा में 8,74,335 मतदाता हैं, जिनमें से 4,62,606 पुरुष और 4,11,729 महिला मतदाता हैं। जिले में 29 नए पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिसके बाद अब कुल 941 पोलिंग बूथ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक विधायक के लिए अब चुनौती यह है कि वे अपने इलाके में रैली के माध्यम से ताकत प्रदर्शन कर यह जता रहे हैं कि अबकी बार भी टिकट उन्हें मिले। यहां सबसे बड़ी चुनौती यह भी है कि टिकट की इस दौड़ में विधानसभा चुनावों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नेताओं की लंबी फेहरिस्त तैयार हो रही है।

इसमें कोई खुद को ऊपर तो कोई नीचे होने पर जोर-आजमाइश में जुटा है। अब टिकट को लेकर घोषणा के लिए चंद दिनों का इंतजार ही बचा है। इसके बाद चुनावी मैदान में रण तैयार होगा और महारथी भी अपने चुनावी घोड़े दौड़कर जीत का लक्ष्य हासिल करने के लिए खूब जीतोड़ मेहनत में जुट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed