फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MLA laid the foundation stone of the hall to be built at a cost of Rs 15 lakh, announced construction of three lanes

Bhiwani News: विधायक ने 15 लाख की लागत से बनने वाले हॉल का किया शिलान्यास, तीन गलियां बनाने की घोषणा

Sun, 24 Aug 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 24 Aug 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
MLA laid the foundation stone of the hall to be built at a cost of Rs 15 lakh, announced construction of three lanes
गांव ढ़ाणी नौरंगाबाद में महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मशाला में एक हॉल कमरे की आधारशिला रखते विधायक
भिवानी। गांव ढाणी नौरंगाबाद में रविवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मशाला में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हॉल का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने गांव में तीन गलियां बनाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता सैनी कल्याण परिषद के पूर्व प्रधान सत्यनारायण सैनी ने की। इस अवसर पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं। ये न केवल सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनते हैं बल्कि आपसी भाईचारा और एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी भवन का नाम महान व्यक्तित्व के नाम पर रखना उनके योगदान को स्मरण और सम्मान देने का प्रतीक है।
विज्ञापन

सत्यनारायण सैनी ने कहा कि नया भवन महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर आधारित होगा जिसका उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक सुधार और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देना है। इस मौके पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि महात्मा ज्योतिबा फुले भवन के पूर्ण निर्माण में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन का शिलान्यास केवल नींव रखना भर नहीं है बल्कि यह एक सांस्कृतिक और सामाजिक कार्य है जो अतीत के गौरव और भविष्य की आशाओं को जोड़ने का कार्य करेगा। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि इंद्र सिंह फौजी, गांधी राम सैनी, ओमप्रकाश सैनी, डॉ. मदनलाल नागर, पूर्व सरपंच रामकुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed