{"_id":"682235594b233e353402910b","slug":"mla-kapoor-valmiki-reached-the-grain-market-and-met-the-traders-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-134004-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विधायक कपूर वाल्मीकि ने अनाज मंडी पहुंच कर व्यापारियों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विधायक कपूर वाल्मीकि ने अनाज मंडी पहुंच कर व्यापारियों से की मुलाकात
Mon, 12 May 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 12 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा की अनाज मंडी में व्यापारियों से बातचीत करते विधायक कपूर वाल्मीकि।
बवानीखेड़ा। कस्बा स्थित अनाज मंडी में हलका विधायक कपूर वाल्मीकि ने व्यापारियों व आढ़तियों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याएं सुनीं व मंडी का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने मंडी के अधिकारियों को फोन द्वारा व्यापारियों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
वहीं दूसरी और मंडी प्रधान संदीप खेड़ी व सुखबीर थ्योरी ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में हुई अचानक भारी वर्षा से व्यापारियों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस कारण उनके हजारों क्विंटल अनाज भीग गया। मंडी अधिकारियों की मनमानी के चलते उनके अनाज उठाने में भी परेशानी हो रही है।
उन्होंने बताया कि व्यापारी अपनी जेब से पैसा लगाकर गाड़ी लोड करवा कर भेज रहे हैं। इसमें उनको भारी नुकसान हो रहा है। इस समस्याओं को लेकर विधायक कपूर वाल्मीकि ने व्यापारियों व आढ़तियों को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार आपके अनाज का एक-एक दाना खरीदेगी तथा जल्दी ही दो-तीन दिन में आपका सारा अनाज एफसीआई, वेयर हाउस तथा हैफेड के गोदामों में होगा।
विज्ञापन
उन्होंने फोन द्वारा उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए की व्यापारियों के अनाज का उठाने का काम तेजी से करना चाहिए ताकि इनका अनाज भंडारण घर में पहुंच सके। वहीं दूसरी और विधायक वेयरहाउस के गोदाम में भी पहुंचे तथा वहां स्थिति का जायजा लिया तथा ठेकेदार को निर्देश दिया कि अनाज उठाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
वहीं व्यापारियों को आश्वासन देते हुए विधायक कपूर वाल्मीकि ने बताया कि खराब हुई गेहूं और सरसों की फसल के लिए सरकार द्वारा आपका समाधान किया जाएगा ताकि आपको अधिक नुकसान न उठाना पड़े। विधायक ने बताया कि उसने अचानक हुई क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते खराब हुए अनाज के बारे में मंडी तथा सरकार के उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा दिया गया है। इस अवसर पर सुखबीर भाकर, भीम, अजीत, पीतराम मितल, राजू हंस, सुंदर कालड़ा, भोलू कुलदीप डाबड़िया आदि मौजूद रहे।