{"_id":"67607db17b423e76760314e6","slug":"mistakes-found-in-many-places-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127186-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बम निरोधक दस्ता की टीम ने जांचे स्थानीय पुलिस के साथ सार्वजनिक स्थलों पर मानक, कई जगह मिली चूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बम निरोधक दस्ता की टीम ने जांचे स्थानीय पुलिस के साथ सार्वजनिक स्थलों पर मानक, कई जगह मिली चूक
Tue, 17 Dec 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। बम निरोधक दस्ता हिसार की टीम ने सोमवार को भिवानी में कई सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा पर मानकों की जांच की। टीम के साथ स्थानीय पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। जिला नागरिक अस्पताल में बम निरोधक दस्ता की टीम ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा में कई जगह चूक मिली। इसके संबंध में अस्पताल प्रशासन को तत्काल जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
सोमवार को भिवानी पहुंची बम निरोधक दस्ता हिसार के एएसआई दलबीर के नेतृत्व में टीम ने जिला नागरिक अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के अगले और पिछले हिस्से भी टीम ने बारीकी से सुरक्षा के मानकों को जांचा। इस दौरान अस्पताल के पिछले हिस्से और आगे के हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और सुरक्षा के लिए गार्ड लगाने के अलावा पिछले हिस्से की दीवारों को ऊंचा कराने के संबंध में निर्देश दिया।
इसके बाद बम निरोधक दस्ता की टीम सीबीएलयू परिसर में भी पहुंची। जहां पर सुरक्षा के मानकों को जांचा गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता भी जांची गई वहीं किस-किस लोकेशन पर सीसीटीवी लगे हैं और किन लोकेशनों पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं, इसकी भी जांच की गई।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल परिसर के बाहरी परिसर की दीवारें भी काफी नीची थी। इस पर भी टीम ने अधिकारियों को दीवारों को ऊंचा कराने और उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी लगवाए जाने के भी निर्देश दिए। इसी के साथ टीम ने कुछ हिस्सों की सुरक्षा में भी खामियां पाई जहां सुरक्षा गार्ड लगाए जाने की भी हिदायतें टीम ने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को दी।
जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ बलवान सिंह के साथ भी बम निरोधक दस्ता की टीम ने बैठकर सुरक्षा पहलुओं पर जानकारी जुटाई वहीं निरीक्षण के दौरान पाई गईं खामियों को जल्द दूर कराने के संबंध में भी हिदायतें दीं। इसके बाद टीम ने सीबीएलयू परिसर में भी सुरक्षा मानकों को जांचा। टीम में दिनोद गेट पुलिस चौकी प्रभारी मनीष वालिया व सीआईडी से बजरंग मौजूद रहे। संवाद
बम निरोधक दस्ता की टीम ने जिला नागरिक अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया है। अस्पताल परिसर में सभी सुरक्षा के मानक पूरे हैं, फिर भी जिन बिंदुओं पर कुछ सुधार बताए हैं, उन पर भी तत्परता से कदम उठाए जाएंगे। - डॉ. बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।