{"_id":"6613054ddd510ea560019684","slug":"mission-buniyaad-level-3-examination-and-orientation-program-on-15th-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-115708-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मिशन बुनियाद की स्तर-3 की परीक्षा और ओरिएंटेशन प्रोग्राम 15 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मिशन बुनियाद की स्तर-3 की परीक्षा और ओरिएंटेशन प्रोग्राम 15 को
Mon, 08 Apr 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षा निदेशालय ने मिशन बुनियाद की स्तर-3 की परीक्षा और नए सत्र के लिए होने वाले ओरिएंटेशन प्रोग्राम के लिए शेड्यूल जारी किया है। बुनियाद केंद्रों पर प्रति केंद्र के हिसाब से 50 बच्चों की संख्या निर्धारित की गई है। कटऑफ के हिसाब से अन्य विद्यार्थियों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी।
शेड्यूल के हिसाब से भिवानी जिले में परीक्षा और ओरिएंटेशन प्रोग्राम 15 अप्रैल को होगा। जिले में पांच बुनियाद केंद्रों के लिए परीक्षा होगी। विद्यार्थियों की कटऑफ के हिसाब से प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। मिशन बुनियाद के तहत चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी, पीएमटी, जेईई मेन्स जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। इन विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च भी निशुल्क रहेगा।
योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। विकल्प फाउंडेशन के शिक्षक विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क दाखिला दिलाया जाएगा और ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बच्चों के अभिभावकों को योजना संंबंधी जानकारी दी जाएगी। मिशन बुनियाद में पढ़ने वाले विद्यार्थी सुपर-100 के लिए भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
मिशन बुनियाद की स्तर-3 परीक्षा और नए सत्र के लिए होने वाले ओरिएंटेशन प्रोग्राम के लिए शेड्यूल जारी किया है। भिवानी जिले में परीक्षा और ओरिएंटेशन प्रोग्राम 15 को होगा। विद्यार्थियों की कटऑफ के हिसाब से प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। - रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, भिवानी।