फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   mission admission, cut off list, student, bhiwani

एडमिशन मिला तो खुशी से उछल पड़े छात्र

Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
mission admission, cut off list, student, bhiwani
कट आफ लिस्ट जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के सभी कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों के लिए कट ऑफ सूची जारी कर दी गई। सुबह नौ बजे से ही नोटिस बोर्ड पर लगी मेरिट सूची को देखने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। मेरिट लिस्ट में नाम आने पर जहां कुछ विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। वहीं कुछ विद्यार्थियों को अब अगली कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सोमवार को कॉलेजों में दाखिलों के लिए सफल आवेदकों की मेरिट सूची जारी की गई। साइंस व कला संकाय में सीटों से तीन से चार गुणा आवेदन किए जाने से विद्यार्थियों के बीच काफी स्पर्धा है। औसतन एक सीट के लिए चार से पांच आवेदकों में सीधा मुकाबला होगा। पहली कट ऑफ लिस्ट में जहां बीएससी नॉन मेडिकल के लिए सबसे ज्यादा कट ऑफ रही। तो कला संकाय में दाखिलों के लिए विद्यार्थियों ने शहर के कॉलेजों में ज्यादा रुचि दिखाई। वहीं सेल्फ फाइनेंस कोर्सों बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि की ओर आवेदकों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

वैश्य कॉलेज के प्राचार्य डा. डीएस राजन व आदर्श कॉलेज की प्राचार्या अरूणा सचदेव ने बताया कि मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थी आठ जुलाई तक अपना दाखिला करा सकते हैं। इसके  लिए विद्यार्थी अपने मूल दस्तावेज की वेरिफिकेशन कराकर तय शेड्यूल के तहत अपनी फीस जमा करा दे। अन्यथा दूसरी कट ऑफ जारी होने पर उनकी सीट अगले आवेदक को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस जमा कराने के लिए बनाई पांच विंडो
राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में दाखिलों के लिए फीस जमा करवाने के लिए पांच केंद्र स्थापित किए गए है। इनमें दो कला संकाय, दो साइंस व एक विंडो पर कामर्स संकाय के कोर्सों की फीस जमा कराई जा सकती है। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या सुदेश ने बताया कि छात्राओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पांच  अलग-अलग विंडो बनाई गई। जिन छात्राओं को नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है, वो विंडो से अपना चालान लेकर वहीं पर फीस जमा करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed