{"_id":"695ac5232ac0e3b0e0013bc1","slug":"minor-student-leaves-home-after-being-scolded-by-aunt-goes-missing-after-fight-in-colony-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-144924-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बुआ की डांट के बाद घर छोड़कर निकला नाबालिग छात्र, कॉलोनी में झगड़े के बाद हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बुआ की डांट के बाद घर छोड़कर निकला नाबालिग छात्र, कॉलोनी में झगड़े के बाद हुआ लापता
विज्ञापन
भिवानी। डाबर कॉलोनी में बुआ की डांट के बाद घर छोड़कर निकले एक नाबालिग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय छात्र 2 जनवरी की शाम से घर नहीं लौटा है। परिजनों की शिकायत पर अनाज मंडी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लापता होने से पहले किशोर का कॉलोनी में एक अन्य लड़के से झगड़ा भी हुआ था।
डाबर कॉलोनी निवासी एक महिला ने अनाज मंडी चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा पिछले तीन साल से उसके पास रह रहा है। वह भिवानी के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। महिला के अनुसार 2 जनवरी की शाम किशोर कॉलोनी में किसी काम से गया था लेकिन वह दूसरी गली में चला गया जहां उसका एक लड़के से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद वह घर लौट आया।
महिला ने बताया कि कुछ देर बाद जिस लड़के से झगड़ा हुआ था उसकी मां शिकायत लेकर उनके घर पहुंची। इस पर उसने अपने भतीजे को समझाया कि झगड़ा करना गलत बात है। इसके बाद वह छत पर चली गई। जब नीचे आई तो देखा कि किशोर घर में मौजूद नहीं था। परिजनों ने आसपास उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले भी किशोर घर से लापता हुआ था हालांकि कुछ समय बाद वह मिल गया था।
विज्ञापन
अनाज मंडी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी कमल ने बताया कि नाबालिग के लापता होने की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।