{"_id":"6773092256aa35d3f203196d","slug":"minor-relief-from-the-sun-for-two-hours-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127879-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दो घंटे निकली धूप से मामूली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दो घंटे निकली धूप से मामूली राहत
Tue, 31 Dec 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। पिछले चार दिन से हाड़कंपाती ठंड और कोहरे ने जिलावासियों को कंपकंपा रखा है। इस बीच सोमवार दोपहर करीब दो घंटे धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। शीतलहर की वजह से सोमवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री ही बना रहा जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
ठिठुरन बढ़ने से शहर के बाजारों में कामकाज मंदा रहा। सोमवार दोपहर थोड़ी देर धूप निकलने से लोगों को ठिठुरन से थोड़ी राहत मिली। गर्म कपड़ों की दुकानों में पहुंचे लोगों ने कपड़ों की खरीदारी की। इस दौरान लोग भी रोजमर्रा के कामकाजों के लिए बाहर निकले। लोग पार्कों में धूप सेकने के लिए पहुंचे। महिलाएं घरों की छतों पर धूप का आनंद लेती दिखीं।
लगातार चार दिनों बाद धूप निकलने से फसलों को भी फायदा होगा। बारिश के साथ ओलावृष्टि के बाद से ही शीत लहर की वजह से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मरीजों समेत बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी भी ठिठुरती ठंड ने बढ़ा दी है।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: