फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Minister orders to issue show cause notice to absent officers in meeting in Bhiwani

Bhiwani: बैठक में गैर हाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश, मंत्री बोले- अगली बार करूंगा इलाज

Tue, 31 Jan 2023 07:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 07:36 PM IST
सार

भिवानी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली एक्शन मोड में दिखे। बीमा कंपनी को पीड़ित किसान का 15 दिन में बकाया क्लेम ब्याज सहित देने और एफआईआर के आदेश दिए।

विज्ञापन
Minister orders to issue show cause notice to absent officers in meeting in Bhiwani
बैठक में मौजूद मंत्री देवेंद्र बबली व अन्य अधिकारीगण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में पंचायत भवन में मंगलवार को आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने बैठक में 12 परिवादों की सुनवाई की और बैठक में गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि इस बैठक में नहीं आने वाले अधिकारियों का अगली बैठक में मैं इलाज करूंगा। वहीं बीमा कंपनी को भी किसान की बकाया क्लेम राशि नहीं देने पर संबंधित कमेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और पीड़ित किसान को 15 दिन में ब्याज सहित बकाया क्लेम राशि देने के आदेश दिए।
विज्ञापन


बैठक में परिवादों की सुनवाई के दौरान गांव खरककलां के किसान सूरजभान शर्मा ने मंत्री के समक्ष बताया कि खरीफ 2021 में कपास की फसल जलभराव में नष्ट हो गई थी। इसका विभाग ने सर्वे कराकर 95 फीसदी नुकसान दर्शाया था। किसान का 88 हजार 823 रुपये भुगतान संबंधित बीमा कंपनी की ओर से देय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें किसान को 30 हजार 145 रुपये का भुगतान बीमा कंपनी ने कर दिया। लेकिन 58 हजार 678 रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया। इस मामले में कृषि विभाग के अधिकारी भी छह बार कंपनी को रिमांडर भेज चुके थे।

इस पर मंत्री ने 15 दिन के अंदर पीड़ित किसान को कंपनी की ओर से बकाया क्लेम ब्याज सहित दिलाने और इस संबंध में गठित कमेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। वहीं दूसरे मामले में मंत्री ने बिना वारंट के महिला के घर में घुसने वाले सात पुलिस कर्मचारियों के मामले में भी मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले की दो सप्ताह में जांच के आदेश दिए।

वहीं दोषी मिलने पर पुलिस कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की बात कही। शहर के लठीयावाला जोहड़ क्षेत्र में कॉलोनी के एक मात्र रास्ते पर चार लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण किए जाने की शिकायत पर भी मंत्री ने सख्ती दिखाई और नगर परिषद अधिकारियों को 10 दिन के अंदर अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर जल्द से जल्द रास्ता खाली कराने के आदेश दिए।

पंचायत मंत्री का विरोध दर्ज कराने वाले सरपंचों पुलिस ने हिरासत में लेकर बाद में छोड़ा
पंचायत मंत्री के विरोध में जिलेभर के सरपंचों ने विरोध जताया। शहर के हुडा सेंट्रल पार्क के बाहर सरपंचों ने विरोध दर्ज किया। इसके बाद वे प्रदर्शन करते हुए पंचायत भवन की तरफ कुच कर गए। जहां पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। विरोध दर्ज कराने के दौरान पुलिस से भी सरपंचों की तीखी नोकझोंक और धक्का मुक्की के बाद हल्का बल प्रयोग भी किया गया।


इसके बाद पुलिस ने सरपंचों को हिरासत में लेकर एक बस में बैठाया। मंत्री के कार्यक्रम के बाद सरपंचों को सिवानी व दूर दराज के इलाकों में ले जाकर पुलिस ने छोड़ दिया। सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान आशीष बैनीवाल ने कहा कि मंत्री के आगमन पर विरोध कर रहे सरपंचों के साथ पुलिस ने धक्का मुक्की कर हल्का बल प्रयोग किया है। उनका विरोध मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed