फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Minister of State Anoop Dhanak and former MP Ajay Chautala visited on the foundation day of JJP

Bhiwani News: जजपा के स्थापना दिवस को लेकर राज्यमंत्री अनूप धानक व पूर्व सांसद अजय चौटाला ने किया दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Minister of State Anoop Dhanak and former MP Ajay Chautala visited on the foundation day of JJP
बहल अनाज मंडी में लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला। - फोटो : Bhiwani
बहल/लोहारू। जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद डॉ अजय सिंह चौटाला और हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने रविवार को लोहारू हलके के अनेक गांवों का दौरा कर लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हलकावासियों को आगामी 9 दिसंबर को जननायक जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली रैली का न्यौता भी दिया।
विज्ञापन

श्रम मंत्री अनूप धानक और अजय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा व जेजेपी गठबंधन सरकार ने प्रत्येक वर्ग के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने जरूरतमंद व्यक्ति व परिवार को फायदा पहुंचाया है और युवाओं को रोजगार बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही है। मंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों को बिना मांगे उनके हक दिए जा रहे हैं। प्रदेश में जब से भाजपा-जेजेपी की संयुक्त सरकार आई है तब से प्रदेश सरकार सभी महापुरुषों के विचारों का अनुसरण करते हुए अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि प्रजातंत्र में जनशक्ति ही सबसे बड़ी ताकत होती है। गठबंधन सरकार जन भावना के अनुसार कार्य कर रही है। गठबंधन सरकार ने कोरोना महामारी जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी विकास कार्य करवाए हैं। अजय चौटाला ने कहा कि नौ दिसंबर को जेजेपी पार्टी का पाचवां स्थापना दिवस भिवानी में मनाया जा रहा है, यह स्थापना दिवस एतिहासिक होगा। इस दौरान जेजेपी जिला प्रधान विजय गोठड़ा, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, नायब तहसीलदार संजय शर्मा, अल्का आर्य, बीडीपीओ रेनू लता, मार्केट कमेटी सचिव अनिल कुमार, तेजपाल तंवर, वजीर मान, सुरेंद्र राठी, दिनेश सुरपुरा, ओमवीर आर्य, राजकुमार ओबरा, मुन्ना हरियावास, कृष्ण सैनी पार्षद, प्रकाश दमकोरा, रामसिंह फरटिया, सुरेंद्र बरालु मौजूद थे।
विज्ञापन

सभी वायदे पूरे करके 2024 में जनता के बीच जाकर मांगेंगे वोट: अनूप
श्रम व रोजगार मंत्री अनूप धानक ने कहा कि जजपा के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में होने वाली रैली भीड़ के हिसाब से सभी रिकॉर्ड तोड़ने के साथ जजपा की ताकत दिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यह रैली वर्ष 2024 के चुनावों में जेजेपी का भविष्य तय करेगी। डॉ. अजय चौटाला व श्रम मंत्री अनूप धानक ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने तीन वर्षो के दौरान जनता से किए 60 फीसदी वादे पूरे कर दिये हैं और बाकी बचे 40 फीसदी वायदे भी आने वाले दो सालों में पूरे कर लिये जाएंगे। अजय चौटाला ने दावा किया कि हम सभी वायदे पूरे करके ही 2024 में जनता के बीच जाकर वोट मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed