{"_id":"6a19d53fd9baf6308708d17a","slug":"minister-gangwa-had-to-face-the-employees-ire-bhiwani-news-c-21-hsr1020-880714-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मंत्री गंगवा को झेलनी पड़ी कर्मचारियों की नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मंत्री गंगवा को झेलनी पड़ी कर्मचारियों की नाराजगी
विज्ञापन
बरवाला में मंत्री रणबीर गंगवा के समक्ष अपनी समस्याएं रखते नगर परिषद के धरनारत कर्मचारी।
बरवाला (हिसार)। नगर परिषद बरवाला इकाई के कर्मचारी मांग पूरी कराने के लिए शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहते हुए परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे। इस दाैरान परिषद कार्यालय में हाउस की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा काे कर्मचारियों की नाराजगी झेलनी पड़ी।
कर्मचारियों ने मंत्री गंगवा के समक्ष नारेबाजी कर अपनी मांगें रखीं। मंत्री गंगवा के कर्मचारियाें के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के आश्वासन पर ही कर्मचारी शांत हुए। धरने की अध्यक्षता करते हुए इकाई प्रधान सुनील लोट ने बताया कि पिछले 5-6 महीनों से वेतन बकाया है। इसी कारण सभी कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा।
कर्मचारियों के पीएफ का पूरा बकाया भुगतान किया जाए। घरों से कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों को भी 4 महीने का बकाया भुगतान हो। सीआईटीयू ने भी धरने पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान विक्की, सचिव राहुल कुमार, श्रवण कुमार, गीता, अशोक, रेनू, मीनू, गुड्डी, वेदपाल आदि मौजूद रहे।