फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mining work started in Khanak mountain which was closed for three months

Bhiwani: तीन माह से बंद पड़े खानक पहाड़ में खनन कार्य हुआ शुरू, आम लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 06 Jan 2024 09:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Sat, 06 Jan 2024 09:31 AM IST
सार

भिवानी के खानक पहाड़ में खनन कार्य की शुरुआत से लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं सुनी पड़ी मार्केट में लोगों के कामों में बढ़ोतरी होगी। खानक में खनन कार्य न होने से खरकड़ी सोहान की पहाड़ियों से कम पत्थर निकलने के कारण अब हर रोज 70 से 80 डंपर राजस्थान से पत्थर ला रहे थे।

विज्ञापन
Mining work started in Khanak mountain which was closed for three months
खानक  स्थित क्रशर ।

विस्तार

भिवानी में करीब तीन माह से बंद पड़े खानक पहाड़ में खनन कार्य की शुरुआत हो गई है। शनिवार को एचएसआईआईडीसी की ओर से दो लाख टन पत्थर की बोली करवाई गई। खानक में खनन कार्य की शुरूआत होते ही भवन सामग्री 600 रुपये से 700 प्रति टन मिलनी शुरू हो जाएगी। इसी माह में दूसरे पहाड़ों में एनजीटी के आदेशों के बाद खनन कार्य की शुरुआत हो गई थी। लेकिन खानक पहाड़ में एचएसआईआईडीसी द्वारा शुक्रवार को खनन कार्य की शुरुआत की है।

विज्ञापन


अब खानक पहाड़ में खनन कार्य की शुरुआत से लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं सुनी पड़ी मार्केट में लोगों के कामों में बढ़ोतरी होगी। खानक में खनन कार्य न होने से खरकड़ी सोहान की पहाड़ियों से कम पत्थर निकलने के कारण अब हर रोज 70 से 80 डंपर राजस्थान से पत्थर ला रहे थे। राजस्थान के पत्थर से तैयार माल भी 900 रुपये प्रति टन के भाव से लोगों को भवन सामग्री मिलती थी। खानक में खनन कार्य की शुरूआत से चक्की का क्रशर 600 रुपये से 650 रुपये प्रति टन लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा। मशीन का क्रशर व रोड़ी 550 रुपये प्रति टन से 600 रुपये प्रति टन मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दस हजार से ज्यादा लोगों को मिलता है रोजगार
खानक पहाड़ से दस हजार के करीब लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से काम मिलता है। तीन महीने से खनन कर बंद होने के कारण लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा था जिसके कारण लोगों का घर खर्च भी नहीं चल रहा था। खानक पहाड़ में चलने वाली गाड़ियों की किस्त भी टूट गई थी। खानक में खनन कार्य शुरुआत होने से लोगों में खुशी का माहौल है। उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद खानक पहाड़ में खनन कार्य की शुरुआत हो गई है। शनिवार को दो लाख टन पत्थर की बोली करवाई गई है। - अनिल सिंगला, मैनेजर, एचएसआईआईडीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन कार्य शुरू होने से खानक व तोशाम मार्केट में मंदी की मार नहीं रहेगी। लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं भवन सामग्री के भाव भी कम हो जाएंगे। लोगों को अच्छे पत्थर से तैयार भवन सामग्री मिलगी। - कृष्ण मलिक, प्रधान, क्रशर एसोसिएशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed