फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mining work started in Dadam after a month

एक माह बाद डाडम में खनन कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mining work started in Dadam after a month
डाडम में खनन कार्य शुरू होने के बाद लगी डंपरों की लाइन। संवाद - फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। करीब एक माह बाद डाडम पहाड़ी में खनन कार्य शुरू हो गया है। सोमवार सुबह पहाड़ी में मशीनरी व वाहन खनन कार्य करते देखे गए। फिलहाल हादसे से संबंधित खान में खनन कार्य बंद रहेगा। वहीं दूसरी ओर अभी पुलिस की एसआईटी और प्रदेश सरकार द्वारा गठित की गई कमेटी मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एक जनवरी को सुबह डाडम पहाड़ी में अचानक ऊपर से पत्थर की बड़ी-बड़ी शिलाएं खिसकने से एक बड़ा हादसा हो गया था। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं आधा दर्जन से अधिक वाहन मलबे में दबकर चकनाचूर हो गए थे। घटना के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सांसद धर्मबीर सिंह ने खनन पर सवाल उठाते हुए बड़े आरोप लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी डाडम पहुंचे और सीबीआई जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इनके अलावा आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, टीएमसी नेता अशोक तंवर सहित अनेक नेताओं ने भी खनन पर सवाल उठाए। मामला काफी गर्म रहा। इसी बीच प्रदेश सरकार ने रिटायर्ड आईएएस एसएस प्रसाद के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया। इसके अलावा भी विभिन्न कमेटियां अलग-अलग जांच व सर्वे में जुटी रही हैं। एक माह तक बंद रहे खनन कार्य के बाद अब डाडम पहाड़ी में सोमवार से खनन कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार सुबह डाडम पहाड़ी में खनन से जुड़ी मशीनरी व अन्य वाहन पहुंचे हुए थे। जिला खनन अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिस खान में हादसा हुआ था, उसको छोड़कर अन्य जगह खनन कार्य शुरू हो कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि खनन कार्य के साथ-साथ फिलहाल पहाड़ी में रास्ते बनाने व सुधारीकरण पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

खनन कंपनी के माइनिंग मैनेजर संजय सिन्हा ने पुष्टि करते हुए बताया कि खनन कार्य शुरू हो गया है। अब खनन कार्य शुरू होने से लोगों को रोजगार मिलेगा और भवन निर्माण सामग्री भी उचित रेट पर लोगों को उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट नहीं मिलने से अटकी एसआईटी की जांच
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मामले की जांच के लिए डीएसपी सिवानी के नेतृत्व में एसआईटी बनाई हुई है। इस एसआईटी ने मलबे में दबे वाहनों को कब्जे में लेकर साइट का नक्शा बनाया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली और कई लोगों के बयान भी दर्ज किए। उसके बाद एसआईटी ने खान सुरक्षा विभाग और अन्य जांच एजेंसियों से उनकी जांच से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। अभी तक एसआईटी को वो रिपोर्ट नहीं मिली है। इस कारण जांच अटकी हुई है।

आज डाडम पहुंच सकती है कमेटी
मामले की जांच के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रिटायर्ड आईएएस एसएस प्रसाद के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है। संभव है कि मंगलवार को वे जांच के लिए भिवानी पहुंचेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वे डाडम जाएंगे। इसके अलावा भिवानी में अधिकारियों की मीटिंग भी ले सकते हैं।
हादसे वाली जगह पर खनन की अनुमति नहीं दी
जिस साइट पर हादसा हुआ था, वहां अब तक खनन की अनुमति नहीं दी गई है। अभी जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर खनन के दौरान सभी नियमों का पालन करना जरूरी है।
- सतीश दिगंबर चिदरवार, उपमहानिदेशक, खान सुरक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed