फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mining work started as soon as the grape ban was lifted

Bhiwani News: ग्रैप की पाबंदी हटते ही चालू हुआ खनन कार्य

Sun, 29 Dec 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 29 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mining work started as soon as the grape ban was lifted
खानक की पहाड़ी में खनन कार्य हुआ शुरू।
तोशाम। ग्रैप की पाबंदी हटते ही करीब एक माह से बंद पड़े खानक व खरकड़ी सोहान की पहाड़ी में खनन कार्य शुरू हो गया। साथ ही एचएसआईआईडीसी की ओर से पत्थर की लोडिंग भी शुरू कर दी गई है। खानक में खनन कार्य की शुरुआत होते ही भवन निर्माण सामग्री के रेटों में भी गिरावट तय है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि भवन निर्माण सामग्री अब छह सौ रुपये या उससे कम कीमतों में प्रति टन मिलनी शुरू हो जाएगी। सौ रुपये प्रति टन के भाव भवन निर्माण सामग्री में कम होंगे। जिससे आमजन को फायदा होगा। वहीं सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। ज्ञात होगा कि नवंबर माह में ग्रैप लगने के बाद पहाड़ों में खनन कार्य बंद हो गया था। जिसके चलते क्रैशर भी बंद हो गए थे।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेशों के बाद शनिवार से खनन कार्य की शुरुआत हो गई है। खानक पहाड़ में खनन की शुरुआत से लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं सुनसान पड़ी मार्केट में लोगों के कामों में बढ़ोतरी होगी। खानक पहाड़ में 10 हजार के करीब लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से काम मिलता है। करीबन एक महीने से खनन कार्य बंद होने के कारण लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा था। इस कारण लोगों का घर खर्च भी नहीं चल रहा था। खानक पहाड़ में चलने वाली गाड़ियों की किस्त भी टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानक में खनन कार्य शुरुआत होने से लोगों में खुशी का माहौल है। खानक व खरकड़ी सोहान की पहाड़ी में खनन कार्य की शुरुआत से भवन सामग्री के भाव एक सौ रुपये प्रति टन कम होंगे। खनन कार्य बंद होने के कारण भवन सामग्री के भाव 700 रुपये प्रति टन थे। जिससे अब भवन सामग्री के भाव 6 सौ रुपये प्रति टन हो जाएंगे।
एचएसआईआईडीसी के मैनेजर रविन्द्र जाखड़ ने बताया कि खनन चालू करने के आदेश आ गए हैं। खनन कार्य आरंभ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed