फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   mini pink bus include in city bus service

सिटी बस सेवा में शामिल हुईं मिनी पिंक बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
mini pink bus include in city bus service
रोडवेज द्वारा चलाई गई सिटी बस। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर में मात्र दस रुपये में शहर में चल रही सिटी बस सेवा में अब मिनी पिंक बसें भी शामिल हो गई हैं। सुबह और शाम छात्राओं के लिए बसों का संचालन हो रहा है। वहीं दिन के समय में ये मिनी पिंक बसें सिटी बस सेवा के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं, जिससे रोडवेज की बसों के शहर के जाम में फंसने का भी डर नहीं रहता और अच्छी खासी आमदनी भी हो जाती है। रोडवेज की बड़ी बसें शहर के जाम में फंस रही हैं। इसी का विकल्प मिनी बसों के रूप में रोडवेज अधिकारियों ने तलाशा है।
विज्ञापन

भिवानी शहर में सिटी बस सेवा में दो रूट निर्धारित किए हुए हैं। इनमें नया बस स्टैंड से अग्रसेन चौक, महम गेट, पुराना बस स्टैंड, हांसी गेट, घंटाघर से रेलवे स्टेशन तक का रूट निर्धारित है। इस रूट पर चलने वाली बसें अक्सर जाम में फंस रही हैं, क्योंकि इस रूट पर दिनभर वाहनों का जाम रहता है। दूसरा रूट नया बस स्टैंड से, अग्रसेन चौक, महम गेट, झंकार मोड, लघु सचिवालय, बासिया भवन होते हुए हांसी रोड पर शिक्षा बोर्ड तक जाता है। इन दोनों रूटों पर चलने वाली सिटी बसों में यात्रियों से दस रुपये किराया लिया जा रहा है। ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा किराया बढ़ाए जाने के बाद सिटी बसों में ज्यादातर लोग सफर कर रहे हैं, यही वजह है कि मिनी बसों को भी सिटी बस सेवा में लगाया गया है।
विज्ञापन

एक बस शामिल की है
एक मिनी बस को सिटी बस सेवा में शामिल किया गया है। यह बस सुबह और शाम के समय छात्राओं के लिए लगाई गई है, जबकि दिन के समय बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के लिए लगाई गई है। इसमें महिलाएं भी सफर कर रही हैं। यह वैकल्पिक व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन कुमार, संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed