{"_id":"66fed9c5e2a348ebb90b571a","slug":"migrant-laborer-hanged-himself-in-a-rented-house-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-123926-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रवासी मजदूर ने लगाया किराये के मकान में फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रवासी मजदूर ने लगाया किराये के मकान में फंदा
Thu, 03 Oct 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव गुजरानी में किराये के मकान में एक प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए बयान में मूल रूप से बमनपुरा मध्यप्रदेश निवासी तिलक ने बताया कि उसका भाई 31 वर्षीय राहुल पिछले छह-सात सालों से गांव गुजरानी में रहता था। उसकी करीब दो साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद से उसे कोई बच्चा नहीं था। वह गांव में ही गोल गप्पे की रेहड़ी लगाता था। बुधवार को उसने किराये के मकान के अंदर फंदे लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो सदर पुलिस को बुलाया गया। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एचसी राजपाल ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि मृतक के भाई तिलक के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद