{"_id":"68fa89581e12ba0be70b3573","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-a-dumper-case-registered-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141534-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डंपर की टक्कर से अधेड़ की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डंपर की टक्कर से अधेड़ की मौत, केस दर्ज
Fri, 24 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
लोहारू। शहर के रेलवे स्टेशन चौक पर बुधवार देर रात एक डंपर ने सड़क किनारे खड़े एक अधेड़ मजदूर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के चूरू जिला निवासी प्रताप के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक प्रताप मजदूरी के काम से लोहारू आया हुआ था।
पुलिस को दी शिकायत मेंं चूरू जिला निवासी सोमबीर ने बताया कि उसके पिता प्रताप किसी मजदूरी के काम से लोहारू पहुंचे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन के सामने एक ट्रक ने उनको कुचल लिया। इस कारण उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो उनके पिता का शव लोहारू अस्पताल में पड़ा था। बता दें कि देर शाम हुए इस हादसे की सूचना मिलने के बाद लोहारू थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई तथा पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से लोहारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बहरहाल लोहारू थाना पुलिस ने मृतक प्रताप के पुत्र सोमबीर के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।