{"_id":"6626b823e9d2dcc5ce023066","slug":"message-of-earths-beauty-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-116419-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पृथ्वी दिवस पर दिया धरती की सुंदरता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पृथ्वी दिवस पर दिया धरती की सुंदरता का संदेश
Tue, 23 Apr 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
वैश्य महाविद्यालय भिवानी में पौधरोपण करते अतिथि।
भिवानी। पृथ्वी दिवस पर सोमवार को कई स्कूल, कॉलेज और संस्थाओं में कार्यक्रम हुए। इनमें वक्ताओं ने प्लास्टिक हटाकर धरती की सुंदरता का संदेश दिया।
वैश्य महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रणधीर सिंह ने कहा कि पृथ्वी की हरियाली बढ़ाने के लिए हमें ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। इसलिए वहां पौधरोपण कर पेड़ बचाने का संदेश दिया गया। वहीं जेसीआई भिवानी की प्रधान जस्टिस मोनिका गुप्ता ने अधिकतम पौधरोपण और जल संरक्षण कर प्रदूषण में कमी लाने का संदेश दिया।
भाषण प्रतियोगिता में छात्रा सुरभि रहीं प्रथम
भिवानी। एनसीसी इकाई एवं स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी ने वैश्य महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई। इसमें एनसीसी के 15 कैडेट्स ने भाग लिया। संचालन करते हुए एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. रीना ने सहयोगी संस्था की अध्यक्ष डॉ. सुनीता सिवाच सहित सभी लोगों का आभार जताया। महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता ललित शर्मा ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में सुरभि प्रथम, ऋतिक द्वितीय, अरुण तृतीय रहे। चेतना और मोनिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डॉ. अंजू राजन एवं डॉ. वंदना वत्स निर्णायक रहीं। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के नेतृत्व में प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल विशिष्ट अतिथि रहीं। एनसीसी इकाई के प्रभारी कंपनी कमांडर कैप्टन अनिल तंवर के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ। इस मौके पर सुनील डावर, डॉ. इंदु चौहान, रेखा, डॉ. सतीश श्योराण आदि मौजूद रहे।