{"_id":"6ae62823e4819840a301e936","slug":"memorandum-submitted-to-mp-dharambir-singh-demanding-a-five-day-banking-week-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159481-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर सांसद धर्मबीर सिंह को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर सांसद धर्मबीर सिंह को सौंपा ज्ञापन
Sat, 31 Oct 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह में पांच कार्य दिवस की मांग को लेकर सांसद को मांग पत्र सौंपते बैंक यूनियन के पदाधिकारी
भिवानी। बैंकिंग सप्ताह में पांच कार्यदिवस करने की मांग को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन रोहतक मॉड्यूल के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सांसद धर्मबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्र सरकार से शेष शनिवारों को अवकाश घोषित करने की अधिसूचना जारी करवाने की मांग की।
सांसद ने मांगों को सुनकर मुद्दा संसद और संबंधित मंत्रालयों में उठाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में राजेश बामल, राजकुमार पूनिया, मनीपाल सिंह चौहान, राकेश डुडेजा, विकास ढाका और संजय कुमार शामिल रहे। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन हरियाणा के राज्य सचिव जितेंद्र सिवाच ने बताया कि देश के करीब 20 लाख बैंककर्मी और उनके परिवार फैसले का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों पर मानसिक और शारीरिक दबाव रहता है। वे वित्तीय समावेशन और जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने के साथ शाखाओं में देर शाम तक काम करते हैं।