फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mehar Singh and Vicky won a wrestling match worth Rs 10,000

Bhiwani News: मेहर सिंह व विक्की ने जीता 10 हजार रुपये का कुश्ती दंगल

Mon, 27 Feb 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 Feb 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mehar Singh and Vicky won a wrestling match worth Rs 10,000
कुश्ती दंगल में जीत के लिए दांव पेच अजमाते खिलाड़ी।
बहल (भिवानी)। कस्बे के दिवंगत कपिल शर्मा व दिवंगत राजेश उर्फ मोटिया की पुण्यतिथि व भादर सैनी की याद में केएमपीएल बहल के तत्वावधान में कुश्ती का आयोजन किया गया। दंगल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पुरुष व महिला पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग में मेहर सिंह व विक्की विजेता बने, जबकि आशु और जितेंद्र दूसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

रविवार को अलख आश्रम के सामने ग्राउंड में हुए दंगल में पहलवानों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। दंगल में 31000 रुपये की इनामी कुश्ती को दो भागों में बांटा गया। इसमें रोहतक की पुष्पा व सविता का मुकाबला बराबरी पर रहा। वहीं, काजल और आरजू का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। इसके अलावा संदीप रोहतक व उत्तम की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

दंगल में 10000 रुपये की कुश्ती में विक्की ने जितेन्द्र को व मेहर सिंह ने आशु को पराजित किया। इसके अलावा धर्मेन्द्र, रामधन व मंजीत का मुकाबला बराबरी पर छूटा। 4000 रुपये की इनामी कुश्ती के लिए महिला पहलवानों में जोरदार संघर्ष रहा। इसमें खानपुर की तपस्या ने निशा को, खानपुर की अंजली ने तन्नू को, रजनी ने चंचल को व नविता ने मनीषा को हराकर मुकाबला जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल के मुख्य अतिथि शशी बॉक्सर ने पहलवानों से परिचय किया और उनको जीत के लिए शुभकामनाएं दी। दंगल में महंत विकास गिरि व थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह, जागेराम सुधीवास ने भी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। दंगल में सज्जन सिंह मंदौला, प्रदीप खारिया, राधेश्याम शर्मा व होशियार सिंह ने कोच की भूमिका अदा की। इस अवसर पर रघुवीर महमिया, जयसिंह जांगड़ा, श्यामसुंदर शर्मा, सुनील शर्मा, राहुल शर्मा, दीपक यादव, चेयरमैन विजय फोगस, सरपंच साधूराम पनिहार, सरपंच जितेन्द्र यादव, हिंद केसरी सुरेन्द्र नाड, विकास उर्फ गोलू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed