फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mehak first in poster making

Bhiwani News: स्लोगन प्रतियोगिता में कार्तिकेय तो पोस्टर मेकिंग में महक प्रथम

Sun, 09 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 09 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mehak first in poster making
भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में विद्या​र्थियों के साथ महाविद्यालय स्टाफ सदस्य। 
भिवानी। महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला प्रकोष्ठ व कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से विस्तृत व्याख्यान करवाया गया। इस मौके पर गणित विभाग में स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग करवाई गई।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डाॅ. शालिनी सिंघल ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान कार्तिकेय, द्वितीय स्थान पूजा व तृतीय स्थान हिना ने हासिल किया। वहीं पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान में महक, द्वितीय स्थान सोनी व तृतीय स्थान अमित ने पाया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रेस प्रभारी डाॅ. जगवीर सिंह मान ने बताया कि विस्तृत व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मंजू बाला के निर्देशन में किया गया। इसमें बतौर मुख्य वक्ता चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डाॅ. दीपक कुमारी ने छात्राओं को अपने अधिकारों व कर्तव्यों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डा. रणधीर सिंह ने कहा कि जहां नारी को सम्मान मिलेगा, वही समाज आगे बढ़ेगा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डाॅ. कविता शर्मा, डाॅ. प्रियंका व डाॅ. विनय ने निभाई। इस अवसर पर डाॅ. अजय, डाॅ. विकास, डाॅ. शेखर, डाॅ. सोहन, डाॅ. सोनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed