फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mega Camp: Anti-Corona Vaccines to 20786 beneficiaries out of 30 thousand on the first day

मेगा शिविर: पहले दिन 30 हजार में से 20786 लाभार्थियों को लगाए कोरोना रोधी टीके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mega Camp: Anti-Corona Vaccines to 20786 beneficiaries out of 30 thousand on the first day
वैक्सीन कैंप का जायजा लेते एसडीएम संदीप कुमार। - फोटो : Bhiwani
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए तीन दिवसीय वैक्सीन मेगा शिविर लगाया गा। विभाग ने तीन दिन में 90 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य लिया है। शिविर के पहले दिन 30 हजार में से 20786 लाभार्थियों को कोरोना रोधी टीके लगाए है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को पहले दिन का तय लक्ष्य में से 70 फीसदी लक्ष्य प्राप्त किया है।
विज्ञापन

सोमवार को नागरिक अस्पताल सहित 31 केंद्रों पर टीकाकरण शिविर लगाया। शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों को तीन डोज, फ्रंट लाइन वर्कर को चार डोज, 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 15133 डोज, 45-60 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 3554 डोज और 60 साल से अधिक आयु के बुजुुर्गों को 2092 डोज लगाई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में अब तक 716250 डोज लगाई है, इनमें से 543756 को पहली और 172494 दूसरी डोज लगाई है।
विज्ञापन

वर्जन:
जिले में वैक्सीन मेगा शिविर में पहले दिन 20 हजार से अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिन लगातार मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। नागरिक से अनुरोध है कि समय पर वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
लघु सचिवालय में 100 कर्मचारियों ने लगाई वैक्सीन
भिवानी। लघु सचिवालय परिसर स्थित सरल केंद्र में सोमवार को विशेष शिविर लगाया गया। इसमे 100 अधिकारियों व कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई है। एसडीएम संदीप अग्रवाल ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों से वैक्सीनेशन लगवाने के साथ-साथ मास्क का प्रयोग करने की अपील की।

सामाजिक संस्थाओं ने किया टीकाकरण शिविर का आयोजन
भिवानी। आईएमए की ओर से शहर के विभिन्न जगहों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है। चंडीगढ़ से हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने जिले के टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। हरियाणा आईएमए के अध्यक्ष डॉ. करन पूनिया के साथ एडवोकेट गोपाल पॉपली, डॉ. रमेश खासा, डॉ. मुकेश पंवार, यतेंद्रनाथ वेद, प्रकाश गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed