फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Meeting today for the selection of acting Sarpanch in Surpura Kalan

Bhiwani News: सुरपुरा कला में कार्यवाहक सरपंच चयन के लिए बैठक आज

Thu, 11 Jun 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 11 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Meeting today for the selection of acting Sarpanch in Surpura Kalan
बहल। ग्राम पंचायत सुरपुरा कला में कार्यवाहक सरपंच के चयन के लिए 12 जून को ग्राम सचिवालय में बैठक आयोजित की जाएगी। तत्कालीन सरपंच राजेश पूनिया को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करने के कारण पद से पदच्युत किए जाने के बाद पंचायत कार्यों के सुचारू संचालन के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) बहल द्वारा पंचायत सदस्यों को नोटिस जारी कर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। जारी नोटिस के अनुसार उपायुक्त भिवानी ने 19 मई 2026 को तत्कालीन सरपंच राजेश पूनिया को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करने के कारण सरपंच पद से पदच्युत कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए बहुमत वाले पंच को कार्यवाहक सरपंच चुनने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बहल ने ग्राम पंचायत सुरपुरा कला के सभी 10 पंचों को 12 जून को सुबह 11 बजे ग्राम सचिवालय सुरपुरा कला में आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पंचायत सदस्यों की सहमति और बहुमत के आधार पर कार्यवाहक सरपंच का चयन किया जाएगा जो नियमित सरपंच के चयन तक पंचायत के कार्यों का संचालन करेगा। गांव में कार्यवाहक सरपंच के चयन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की नजरें अब 12 जून को होने वाली बैठक पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed