फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   meeting of JJP officials in bhiwani

Bhiwani News: जजपा पदाधिकारियों की बैठक में हुई आगामी चुनाव की तैयारी

Tue, 23 Jan 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 23 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
meeting of JJP officials in bhiwani
भिवानी। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को रोहतक गेट स्थित देवीलाल सदन में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान जजपा जिला अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह बागनवाला ने पार्टी पदाधिकारियों को मेहनत व आत्मविश्वास के साथ काम करने और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करने के मूलमंत्र देने के साथ बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), बूथ योद्धा, बूथ सखी जैसे कार्यक्रमों को तेजी के साथ पूरा करने के दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बेटी होने पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। जजपा प्रदेश संगठन सचिव विजय सिंह गोठड़ा ने कहा कि सदस्यता अभियान का करीबन 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा संगठन को गांव, वार्ड व बूथ स्तर पर ओर अधिक मजबूत बनाने बारे भी विचार-विमर्श किया गया है। गोठड़ा ने बताया कि 30 जनवरी तक सभी प्रकोष्ठों का गठन करने की सहमति भी बनी है। इस दौरान पार्षद ईश्वर मान, जगबीर धनाना, राजबीर तालु, सुरेंद्र किल्का, जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र कस्वा, दिलबाग तालु, देवेंद्र नकीपुर, मदन यादव, प्रदीप गोयल, गुड्डी लांग्यान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed