फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Meeting held in Tosham to prepare for the Farmers-Labourers Mahapanchayat.

Bhiwani News: किसान-मजदूर महापंचायत की तैयारियों के लिए तोशाम में की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Meeting held in Tosham to prepare for the Farmers-Labourers Mahapanchayat.
तोशाम। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने 26 अक्तूबर को रोहतक के नांदल भवन बोहर में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय किसान, मजदूर, छात्र, युवा और महिला महापंचायत की तैयारियों को लेकर शनिवार को पंचायत घर में बैठक की। बैठक में महापंचायत में एमएसपी पर सरकारी खरीद की गारंटी, किसानों की कर्जमाफी और बढ़ती महंगाई समेत विभिन्न मुद्दे उठाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला कमेटी सदस्य सुखबीर सिंह ने की। एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष रामफल सुहाग भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि महापंचायत में भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौता रद्द करने, एमएसपी पर सरकारी खरीद गारंटी का कानून बनाने, किसानों के तमाम कर्ज माफ करने, बिजली व बीज बिल वापस लेने, गरीबों को पूरे साल काम देने, मंडियों में पोर्टल का खेल बंद करने, सिंचाई आपूर्ति की गारंटी करने समेत अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

संगठन के जिला सचिव मास्टर बस्ती राम, जिला प्रधान रोहतास सिंह सैनी, महेंद्र सिंह कटारिया और धर्मबीर गिरदावर ने बताया कि महापंचायत की तैयारियों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे जिले में जनजागृति अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। बैठक में उजाला सूरा, ओमबीर सरल, मनफूल फौजी, महेंद्र सिंह, नर सिंह, कृष्ण ढिलो, ओमप्रकाश, सुशील और रणधीर जाखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed