{"_id":"676300bd24e37eec090fde14","slug":"meeting-between-officials-of-talent-up-services-india-pvt-ltd-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-127315-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बीएससी-एमएससी के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप देगी धर्मेश टेक्सटाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बीएससी-एमएससी के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप देगी धर्मेश टेक्सटाइल्स
Wed, 18 Dec 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद वैश्य महाविद्यालय स्टाफ सदस्य और टेक्सटाइल कंपनी के अधिकारी व अन्य।
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय की आईक्यूएसी नैक कमेटी एवं औद्योगिक संस्थान धर्मेश टेक्सटाइल के बीच हुए समझौते के तहत धर्मेश टेक्सटाइल्स के सहयोगी संस्थान टैलेंट अप सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने के क्षेत्र में सहयोगात्मक आधार पर मिलकर कार्य करना है।
टैलेंट अप सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी रविंद्र लहासे ने बताया कि वैश्य महाविद्यालय के बीएससी/एमएससी विद्यार्थियों को इंटर्नशिप/प्रशिक्षण देने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि धर्मेशटेक्सटाइल्स कंपनी बीएससी व एमएससी के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप प्रदान करेगी। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के जो विधार्थी अपनी दक्षता के दम पर चयनित होंगे उनको इंटर्नशिप के दौरान 15,090 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप प्रोग्राम एक वर्ष का होगा और विद्यार्थी इंटर्नशिप के दौरान 12 घंटे की सेवा कंपनी को देंगे। विधार्थी के प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी उन्हें नियमित जॉब उपलब्ध करवाएगा। इस दौरान आईक्यूएसी संयोजक डॉ. कृष्ण कुमार, टैलेंट अप सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी रविंद्र व उनकी टीम के सदस्य, महाविद्यालय की आईक्यूएसी नेक कमेटी के सदस्य डॉ. रतन सिंह, डॉ. मोहन लाल, डॉ. हरिकेश मौजूद रहे।