फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Medical examination of 160 candidates selected in Group D

Bhiwani News: साप्ताहिक छुट्टी के दिन हुए ग्रुप डी में चयनित 160 उम्मीदवारों के मेडिकल

Mon, 12 Aug 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Medical examination of 160 candidates selected in Group D
भिवानी में ​स्थित ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी ग्रुप डी में चयनित उम्मीदवारों की भीड़।
भिवानी। साप्ताहिक छुट्टी के दिन रविवार को भी ग्रुप डी चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल के लिए जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी खुली रही। ओपीडी में दिनभर में 160 चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल किए गए। मेडिकल के लिए सभी चिकित्सक ओपीडी के लिए अपने कक्ष में मौजूद रहे। उम्मीदवारों के मेडिकल के लिए ही स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार और रविवार को मेडिकल कराने की व्यवस्था कराई थी।
विज्ञापन

ग्रुप डी की प्रतीक्षा सूची जारी करने के बाद भिवानी और चरखी दादरी जिला में चयनित उम्मीदवारों के दो दिन तक नागरिक अस्पताल में मेडिकल हुए। इस दौरान रविवार को भी सभी चिकित्सकों की छुट्टी रद्द कर उन्हें ड्यूटी पर बुलाया गया। चिकित्सकों ने मेडिकल कराने आए उम्मीदवारों की औपचारिकताएं पूरी कराईं। ईएनटी चिकित्सक की जिम्मेदारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने निभाई।
विज्ञापन

भिवानी में ईएनटी का चिकित्सक नहीं है लेकिन मेडिकल में ईएनटी चिकित्सक की रिपोर्ट अनिवार्य है। ऐसे में मेडिकल कराने आने वाले उम्मीदवारों को ईएनटी की रिपोर्ट के लिए हिसार और रोहतक अस्पताल में रेफर किया जाता था लेकिन यहां प्रधान चिकित्सा अधिकारी ईएनटी विशेषज्ञ हैं, ऐसे में चयनित उम्मीदवारों की फाइल पर ईएनटी की रिपोर्ट पीएमओ ने की। रविवार को ओपीडी में कोई भी मरीज नहीं आया, लेकिन ओपीडी में ओपीडी पर्ची काउंटर से लेकर सभी चिकित्सकों के कक्ष खुले रहे और डॉक्टरों ने बैठकर मेडिकल की औपचारिकताएं पूरी कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप डी में चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल शनिवार और रविवार को किए गए। रविवार को 160 उम्मीदवारों के मेडिकल हुए हैं। सभी चिकित्सकों की ड्यूटी पहले ही लगा दी गई थी। मेडिकल की रिपोर्ट में उम्मीदवारों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी गई। -डॉ. बलवान प्रधान, चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed