{"_id":"68e80e27141d363c170269e5","slug":"medical-college-gift-to-the-district-before-diwali-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-140964-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दिवाली से पहले जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दिवाली से पहले जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात
Fri, 10 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर।
भिवानी। लंबे इंतजार के बाद जिलावासियों को दिवाली से ठीक पहले स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर में तीन खंडों में बनाया गया पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ 17 अक्तूबर को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने जा रहा है। उद्घाटन से पहले वीरवार को डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीसी ने मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. धीरज परिहार और डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राजेश कुमार से मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा व अन्य सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं, दूसरी ओर डीसी ने सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य से भी चौधरी बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल के साथ-साथ उनके स्टाफ द्वारा मेडिकल कॉलेज में दी जा रहे स्वास्थ्य सेवाएं सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि भिवानी शहर में पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल का भवन बनकर तैयार हुआ है। इसी वर्ष से यहां पर मेडिकल के दाखिले शुरू हो चुके हैं, जिसमें 100 सीटों में से 80 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। डेंटल विभाग को छोड़ कर अन्य सभी विभागों की ओपीडी यहां शुरू हो चुकी है, जिसमें मुख्य रूप से प्रसूति एवं स्त्री रोग, सामुदायिक चिकित्सा, श्वसन चिकित्सा, एनस्थिसियोलॉजी, हड्डी रोग, मनोरोग, चर्म रोग, बाल रोग, शल्य चिकित्सा विभाग, नेत्र विज्ञान विभाग, नाक, कान गला रोग, फॉरेंसिक मेडिसिन, जनरल फिजिशियन विभाग शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा, डीआईओ अमित लांबा, डॉ. यतिन गुप्ता, डॉ. बलवान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ये सुविधाएं हैं मेडिकल कॉलेज में
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के हांसी रोड स्थित परिसर में लड़कियों के लिए दस मंजिला हॉस्टल भवन तैयार किया गया है। वहीं, लड़कों के लिए आठ-आठ मंजिल के दो हॉस्टल ब्लॉक बनाए गए हैं। सात मंजिला कॉलेज स्टाफ हॉस्टल बनाया गया है। विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए दो मंजिला मेस बनाई गई है। इसके अलावा एक डायरेक्टर बंगला सहित पांच मंजिला एकेडमिक भवन हैं। कॉलेज में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं और एक केंद्रीय पुस्तकालय की सुविधा है।
-- -- -- -- -- -
ओपीडी और आईपीडी विभाग में ये रहेगी सुविधा
नागरिक अस्पताल के पास स्थित ओपीडी और आईपीडी विभाग में आर्थोपेडिक वार्ड, जनरल सर्जरी वार्ड, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, लेक्चर थियेटर बनाए गए हैं। इसके अलावा सभी विभागों की ओपीडी, औषधालय, खून जांच, पंजीकरण, पूछताछ केंद्र, दवा वितरण केंद्र, सामान्य रोग विशेषज्ञ कक्ष, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, प्रथम तल पर, त्वचा रोग ओपीडी, मानसिक रोग ओपीडी, हड्डी रोग ओपीडी, स्त्री रोग ओपीडी, सर्जन ओपीडी, नेत्र रोग ओपीडी, ईसीजी जांच, बाल रोग ओपीडी, कान,नाक व गला रोग ओपीडी की सुविधा रहेंगी।
-- -- -- -- --
-डीसी ने किया मेडिकल कॉलेज का दौरा
मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीसी साहिल गुप्ता ने वीरवार को हांसी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के नव निर्मित भवन का दौरा किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न विभागों के साथ-साथ मेडिकल साइंस के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एडीसी दीपक बाबू लाल करवा और एसडीएम महेश कुमार भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
लोक निर्माण विभाग को दिया पंडाल बनाने के निर्देश
उपायुक्त साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 अक्तूबर को सोनीपत में कार्यक्रम है। इसी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा भिवानी में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन प्रस्तावित हुआ है। सोनीपत से प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे, जिसका सोनीपत से सीधा प्रसारण भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में दिखाया जाएगा। डीसी ने उद्घाटन समारोह के लिए लगाए जाने वाले पंडाल को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बैरिकैडिंग और महिलाओं व पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
नगर परिषद करेगा वाहन पार्किंग और सफाई की व्यवस्था
डीसी ने नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी को घास की कटाई व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि पंडाल लगाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए उचित वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाए, ताकि वाहनों से जाम की स्थिति ना बने। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, एनएच के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज के नव निर्मित भवन के आसपास क्षेत्र को सही ढंग से दुरुस्त किया जाए। मेडिकल कॉलेज की शोभा देखते ही बननी चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रिक्त 20 सीटों के लिए काउंसिलिंग जारी
मेडिकल सुपरिटेंडेंट एमएस डॉ. धीरज परिहार ने बताया कि पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज को देरी से शुरू किया गया। इसलिए एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए एक राउंड की काउंसलिंग तो पहले ही हो चुकी थी। लेकिन दूसरे राउंड की काउंसलिंग में विद्यार्थियों को भिवानी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने का मौका मिला। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2025-26 के लिए एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिले के लिए अनुमति दी। इसमें से 80 सीटों पर दाखिला हो चुका है। रिक्त 20 सीटों के लिए तीसरे राउंड की काउंसलिंग चल रही है। विद्यार्थियों द्वारा जिस तरह कॉलेज के बारे में क्यूरी कर जानकारी जुटाई जा रही है। इससे उम्मीद है कि जल्दी ही 20 सीटों को भी भर लिया जाएगा।