फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mass copying was done in the examination centers, without duty teachers were also found in the examination center

Bhiwani News: सोनीपत के कुंडली प्रथम व कुंडली द्वितीय परीक्षा केंद्रों पर बारहवीं अंग्रेजी का पेपर हुआ रद्द

Thu, 16 Mar 2023 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 Mar 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
Mass copying was done in the examination centers, without duty teachers were also found in the examination center
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं की 15 मार्च को हुई परीक्षा में सामूहिक रूप से नकल के चलते सोनीपत के कुंडली प्रथम व कुंडली द्वितीय परीक्षा केंद्रों पर बारहवीं अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया है। इन परीक्षा केंद्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए जिला मुख्यालय में भी शिफ्ट किया गया है। वहीं, वीरवार को 12वीं के शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा में कोताही बरतने पर बोर्ड ने चार पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया है। दूसरे की जगह परीक्षा देते तीन फर्जी परीक्षार्थी भी दबोचे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सोनीपत जिले के रावमावि कुंडली-1(बी-1) व कुंडली-2(बी-2) पर 15 मार्च को बारहवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सामूहिक रूप से नकल हुई थी, जिसकी सूचना बोर्ड मुख्यालय के कमांड एंड कंट्रोल रूम में पहुंची और सोशल मीडिया पर भी नकल का मामला वायरल हुआ। इसके बाद बोर्ड की टीम ने सीसीटीवी फुटेज जांची और फिर जांच उपरांत यहां सामूहिक रूप से नकल होना पाया गया। जिसके बाद बोर्ड ने इन केंद्रों में हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया। दोनों परीक्षा केंद्रों को अगली परीक्षाओं के लिए जिला मुख्यालय पर शिफ्ट किया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पीजीटी मीना परीक्षा केंद्र के अंदर थी, जबकि उसकी ड्यूटी यहां नहीं थी। इस पर परीक्षा केंद्र बने स्कूल प्राचार्य व पीजीटी मीना के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कदम उठाया गया है। जबकि परीक्षा केंद्र रावमावि कुंडली-2(बी-2) के पर्यवेक्षक राजेश टीजीटी को कार्यभार मुक्त किया है।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा की परीक्षा में चार पर्यवेक्षकों पर गिरी गाज
वीरवार को 12वीं की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा में नकल के 21 केस दर्ज किए। वहीं, ड्यूटी में कोताही पर पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त किए गए। बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने महेंद्रगढ़ और नारनौल परीक्षा केंद्रों पर नकल के दो केस दर्ज किए। नारनौल परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक प्रमिला जेबीटी को कार्यभार मुक्त किया। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार उड़नदस्ते ने भिवानी और रोहतक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और एक नकल का केस दर्ज किया। संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार के उड़नदस्ते ने झज्जर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 15 नकल के केस दर्ज किए। झज्जर परीक्षा केंद्र में पर्यवेक्षक सुनील देवी, प्रश्न पत्र उड़नदस्ता पानीपत ने डाहर पर नियुक्त पर्यवेक्षक ईश्वर सिंह को कार्यभार मुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसून और ईगराह परीक्षा केंद्रों पर तीन फर्जी परीक्षार्थी दबोचे
बोर्ड के प्रश्नपत्र उड़नदस्ता जींद ने ईगराह परीक्षा केंद्र एक और उपमंडल प्रश्नपत्र उड़नदस्ता ने कसून परीक्षा केंद्र पर दो फर्जी परीक्षार्थियों को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए दबोचा। इस मामले में असल और फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ केंद्र अधीक्षकों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed