{"_id":"66b269007e0853e6090e76fd","slug":"married-woman-accused-her-in-laws-of-beating-her-for-dowry-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-121260-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज के लिए मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज के लिए मारपीट का आरोप
Tue, 06 Aug 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। कस्बा निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट करने, भूखा रखने और बीमार पड़ने पर इलाज न करवाने का आरोप लगाया है। बवानीखेड़ा पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि 27 नवंबर 2016 को उसका विवाह रोहतक जिले के सैंपल गांव निवासी युवक के साथ किया गया था। विवाह में उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया गया। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज के लिए उसकी मारपीट करते। पीड़िता ने बताया कि पति शराबी और दहेज का लालची है। गर्भवती होने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसे भूखा रखते थे।
पीड़िता ने बताया कि उसका पति पचास हजार रुपये में मोटरसाइकिल खरीदकर ले आया और मायके से रुपये लाने के लिए दबाव बनाया। इसमें असमर्थता जताने पर परेशान किया गया। ससुराल पक्ष के कई लोगों को बताने के बावजूद आरोपी नहीं सुधरे। इस कारण उन्हें पुलिस को शिकायत करनी पड़ी।
विज्ञापन
इस बारे में थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों पक्षों की बात सुनने का प्रयास किया गया है। आरोप के सबूत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।