फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   marriage, one rupee

लेफ्टीनेंट कमांडर ने एक रुपये में निभाई शादी की रस्में

Fri, 31 Jan 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
marriage, one rupee
विश्वास दलाल पत्नी डॉ. नेहा के साथ। - फोटो : Bhiwani
बेटियों के पिता को शादी में दिए दहेज के कारण कर्ज में दबे देखा। उनकी परेशानी देखी तो इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले लेफ्टिनेंट कमांडर विश्वास दलाल और उसके पिता दवा दुकान संचालक उधम सिंह गौरीपुरिया ने फैसला किया कि वे बिना दहेज के एक रुपये में शादी की सारी रस्में अदा करेंगे। शादी की तिथि आई तो रिश्तेदारों का दबाव आया। बावजूद इसके नहीं झुके और 27 जनवरी को एक रुपये में शादी की सारी रस्मेें अदा की।
विज्ञापन

उधम सिंह ने बताया कि उनका बेटा विश्वास दलाल भारतीय नेवी में लेफ्टीनेंट कमांडर है। उसकी तैनाती महाराष्ट्र के लोनवाला में है। वह शुरूआत से ही दहेज के खिलाफ है। 27 जनवरी को रोहतक निवासी डीईओ कार्यालय से रिटायर्ड जयसिंह हुड्डा की बेटी डॉ. नेहा हुड्डा के साथ उनके बेटे की शादी हुई है। डॉ. नेहा हुड्डा उत्तर प्रदेश के मथुरा में एसबीआई में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत है। डॉ. नेहा की मां शीला हुड्डा भी स्कूल प्रिंसिपल है। उन्होंने बताया कि जब रोहतक वासी समधी जय सिंह हुड्डा से बातचीत की तो एक बार तो उन्होंने अपनी बेटी को सामान देने की जिद की मगर वह भी जिद पर अड़े रहे। इस फैसले में नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन सेवा देवी ढिल्ला, उनके पति सेवानिवृत्त शिक्षक सूबे सिंह ढिल्लो ने भी काफी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed