फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mannat Tanwar won silver medal in karate competition

Bhiwani News: कराटे स्पर्धा में मन्नत तंवर ने जीता सिल्वर पदक

Fri, 07 Feb 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mannat Tanwar won silver medal in karate competition
विजेता ​खिलाड़ी का स्वागत करते अ​धिवक्ता। 
भिवानी। एशिया इंटरनेशनल कराटे स्पर्धा में सिल्वर पदक विजेता मन्नत तंवर के सम्मान में भिवानी बार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पदक विजेता बेटी को जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले सभी अधिवक्ताओं ने सम्मानित किया तथा उसका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

मुंबई में आयोजित 30वीं यूरो एशिया इंटरनेशनल कराटे स्पर्धा में मन्नत तंवर ने सिल्वर पदक लेकर गांव तिगड़ाना व जिले का नाग रोशन किया है। मन्नत के पिता संजय तंवर बतौर अधिवक्ता भिवानी बार के सदस्य है और भिवानी बार में सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन भिवानी के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने बताया कि किसी भी अधिवक्ता साथी का बेटा या बेटी कोई भी उपलब्धि किसी भी क्षेत्र में जब हासिल करते हैं तो सब अधिवक्ता उनकी खुशी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। क्योंकि भिवानी बार में भाईचारा इस प्रकार है कि सभी की बेटियां भिवानी बार की बेटियां हैं। बेटी मन्नत तंवर ने भिवानी बार एसोसिएशन का भी मान बढ़ाया है। इसीलिए बेटी की इस उपलब्धि पर उनको व उनके माता-पिता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं। इस अवसर पर विकास बुडानिया, अनंत दहिया, जैमल सिंह, ओमपाल पोटलिया, सुशील ढि़ल्लो, सुरजीत सैनी, विरेंद्र दुहन, पीयूष वर्मा, राजीव सोनी, संजू गुजरानी, अविनाश तंवर, अनिल गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed