{"_id":"68a5cef9cd0f17302507a4e6","slug":"manisha-last-rites-will-be-performed-tomorrow-manisha-death-case-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teacher Manisha: आठ दिन बाद होगा मनीषा का अंतिम संस्कार, इस शर्त पर माने परिजन, खत्म किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teacher Manisha: आठ दिन बाद होगा मनीषा का अंतिम संस्कार, इस शर्त पर माने परिजन, खत्म किया धरना
Wed, 20 Aug 2025 07:05 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 20 Aug 2025 07:05 PM IST
सार
मनीषा के शव का गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। सरकार द्वारा परिजनों व लोगों की मांगें मानने के बाद धरना खत्म कर दिया गया है। 11 अगस्त को मनीषा घर से लापता हुई थी और 13 अगस्त को शिक्षिका का शव मिला था।
विज्ञापन
मनीषा के शव का कल होगा अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षिका मनीषा मौत मामले को लेकर सोमवार देर रात से चल रहा ढाणी लक्ष्मण का धरना बुधवार शाम को समाप्त हो गया है। अब वीरवार सुबह आठ बजे पैतृक गांव ढाणी लक्ष्मण में मनीषा का अंतिम संस्कार होगा। यह जानकारी मनीषा के दादा रामकिशन ने दी है।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स से लाया जा रहा शव
दिल्ली एम्स से परिजन मनीषा के शव को लेकर वापस लेकर लौट रहे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा परिजनों की मांगें माने जाने के बाद अब परिजनों ने अपना रुख नरम कर लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद सोशल मीडिया पर सीबीआई से जांच और एम्स में पोस्टमार्टम की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
इसके बाद मनीषा के शव को दिल्ली एम्स में चिकित्सकों के बोर्ड ने करीब दो घंटे तक जांचा। शाम करीब छह बजे परिजन शव एम्स से लेकर वापस लौट रहे हैं। गांव ढाणी लक्ष्मण में ग्रामीणों द्वारा लगाया गया पक्का मोर्चा भी अब खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विनेश फोगाट ने उठाए सवाल
वहीं, कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट बुधवार शाम को ढाणी लक्ष्मण पहुंचीं जहां उन्होंने हरियाणा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच के बाद भी मनीषा को न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। विनेश फोगाट ने भिवानी पुलिस की जांच पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूरे मामले को पुलिस द्वारा दबाए जाने के आरोप लगाए हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि शुरुआत से ही पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Haryana: कैंडल मार्च में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीएम सैनी को बोले थे अपशब्द, पुलिस ने की कार्रवाई