फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha Death Case: Outline of the Justice March Finalized, Foot Procession Will Depart from Dhani Laxman Tomorrow

मनीषा मौत मामला : न्याय यात्रा की रूपरेखा तय, कल ढाणी लक्ष्मण से रवाना होगा पैदल जत्था

Thu, 05 Mar 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 05 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Manisha Death Case: Outline of the Justice March Finalized, Foot Procession Will Depart from Dhani Laxman Tomorrow
​भिवानी में मनीषा के घर पर पंचायत में मौजूद लोग व कमेटी सदस्य। संवाद
ढिगावामंडी। क्षेत्र के गांव ढाणी लक्ष्मण में वीरवार को मनीषा के पिता संजय के निवास पर स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी जुटे। बैठक में मनीषा मौत मामले में सीबीआई जांच कमेटी द्वारा निर्धारित समयावधि बीतने के बावजूद जांच सार्वजनिक न करने पर आगामी कदमों पर चर्चा की गई। साथ ही न्याय यात्रा की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन

बुढेड़ा कन्नी की सर्व समाज न्याय समिति ने 1 मार्च को फैसला लिया था कि 7 मार्च को न्याय यात्रा पैदल जत्था ढाणी लक्ष्मण से रवाना होगा और 9 मार्च को भिवानी के उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मनीषा मौत मामले की जांच सार्वजनिक करने की मांग करेगा। इस दौरान ज्ञापन सौंपने और आगामी रणनीति तय करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में न्याय यात्रा के रात्रि ठहराव, भोजन और पानी की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई। यात्रा में शामिल होने के लिए कुड़लबास, कुड़ल, पोहकरवास और जूई गांवों में प्रचार अभियान चलाया जाएगा। बैठक में भाकियू के प्रदेश महासचिव धर्मपाल बडाला, भाकियू जिला प्रधान होशियार सिंह, धर्मपाल जताई, मेवा सिंह आर्य, आजाद सिंह भूगंला, मनीषा के पिता संजय, विजेंद्र सिंह, रणबीर, जयबीर ढाणी लक्ष्मण, महावीर, अनिल झोझू, पूर्व सरपंच शिम्भूराम, सुरेश जोशी, राकेश और जयसिंह सरपंच माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed